हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Serbia संसद में मचा बवाल, फेंके गए स्मोक ग्रेनेड, सामने आया वीडियो

Serbian Parliament : सर्बियाई संसद में हुए जबरदस्त हंगामें का वीडियो वायरल हो रहा है। विपक्षी सांसदों ने संसद के अंदर आंसू गैस और ग्रेनेड फेंककर सरकार का विरोध किया।

विज्ञापन

Serbian Parliament : सर्बियाई संसद में मंगलवार को जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने संसद के अंदर ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंक दिए, जिससे संसद में अफरा-तफरी मच गई। ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले सरकार की नीतियों के विरोध में फेंके गए। विपक्षी सांसद छात्रों के समर्थन में थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, चार महीने पहले एक रेलवे स्टेशन की छत गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही सर्बिया में प्रदर्शन शुरू हुआ था, जो अब सरकार के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए हैं। सर्बियाई प्रगतिशील पार्टी (एसएनएस) के नेतृत्व वाली सरकार के एजेंडे को मंजूरी दिए जाने के बाद कुछ विपक्षी नेता अपनी सीटों से उठकर संसद के अध्यक्ष की ओर दौड़े और सुरक्षा गार्डों के साथ हाथापाई की।

वहां मौजूद कई सदस्यों ने धुआं छोड़ने वाले ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंक दिए। संसद की कार्यवाही लाइव चल रही थी, इस दौरान संसद के अंदर काला धुआं निकलता दिखाई दिया। ऐसा लग रहा था जैसे सर्बिया की संसद में भयंकर आग लग गई हो।

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

BREAKING: Mayhem in the Serbian parliament!

Several members throw smoke bombs, leading to major disruption and even a brawl during the session! pic.twitter.com/LAr2y7cJQm

विज्ञापन

— Global Dissident (@GlobalDiss) March 4, 2025

तीन सांसद हुए घायल

स्पीकर ब्रनाबिक ने पुष्टि की कि हंगामे में तीन सांसद घायल हुए हैं। एसएनएस पार्टी की सदस्य जैस्मिना ओब्राडोविक को स्ट्रोक हुआ है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हमले के बाद स्पीकर ने कसम खाई है कि सदन की कार्यवाही चलती रहेगी। वीडियो फुटेज देखा जा सकता है कि पहले सांसदों के बीच झड़प हुई है और बाद में फ्लेयर्स और स्मोक ग्रेनेड फेंके जाने की घटना हुई। सर्बियाई मीडिया ने बताया कि अंडे और पानी की बोतलें भी फेंकी गईं। अधिकारियों ने बाद में बताया कि उपद्रव में तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola