Russian Artist Jailed For 9 Years : रूस और यूक्रेन बीच जंग की स्थिति काफी लंबे समय से बनी हुई है। रूस किसी भी कीमत पर अपनी आक्रामकता को रोकने के लिए तैयार नहीं है। व्लादिमीर पुतिन के इस रुख का दुनिया के कई देशों ने विरोध किया है। रूस के ही कई नागरिकों ने भी अपनी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है। लेकिन पुतिन का प्रशासन इनकी आवाज उतनी ही तेजी से दबा देता है। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है जिसमें 21 साल की एक आर्टिस्ट को रूस में 9 साल जेल की सजा सुनाई गई है। इसके पीछे का कारण यह है कि उसने यूक्रेन की सेना को 30 डॉलर यानी करीब 2500 रुपये डोनेट किए थे।
युवती को सीक्रेट सुनवाई में सुनाई गई सजा
रूस के स्वतंत्र मीडिया आउटलेट मीडियाजोना के अनुसार इस युवती का नाम तात्याना लालेतिना है। उसे 28 जून को बंद दरवाजे के पीछे हुए ट्रायल में यह सजा सुनाई गई थी। खुफिया तरीके से हुई इस सुनवाई की कोई जानकारी अदालत की ओर से पब्लिश नहीं की गई। हालांकि, अदालत की प्रेस सर्विस ने इसकी पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआत में तात्याना पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने यूक्रेन पर रूस के हमले के पहले दिन 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन के एक फंड को 10 डॉलर भेजे थे। इसके बाद जांच में पता चला कि अप्रैल 2022 में उसने फिर 20 डॉलर भेजे थे। तात्याना को 25 फरवरी 2024 को गिरफ्तार किया गया था।
जंग के बाद से तेजी से बढ़े देशद्रोह के मामले
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या तात्याना ने अपराध स्वीकार कर लिया है। बता दें कि रूस में देशद्रोह के मामले में न्यूनतम सजा 12 साल कारावास की है। तात्याना को सुनाई गई 9 साल की सजा यह संकेत दे रही है कि शायद उन्होंने घुटने टेक दिए हैं। उल्लेखनीय है कि रूस में यूक्रेन पर हमले के बाद से ही देशद्रोह के आरोप दर्ज किए जाने के मामले बढ़े हैं। साल 2022 के मुकाबले 2023 में देशद्रोह के मामलों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई थी। बता दें कि पिछले एक दशक में ऐसे मामलों की संख्या लगभग 10 गुना हो गई है जिनमें दोष साबित हुआ है। अकेले साल 2023 में ही 862 लोगों को देशद्रोह के आरोप में दोषी ठहराया गया था।
ये भी पढ़ें: 500 भालुओं को मौत के घाट उतारेगा ये देश; क्या है वजह?
ये भी पढ़ें: जानलेवा हमले के बाद क्या Donald Trump की जीत तय?
ये भी पढ़ें: NATO समिट में दो बार फिसल गई Joe Biden की जुबान
संबंधित खबरें
जंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
6 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
9 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
10 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
14 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
18 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
20 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
20 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
20 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
20 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines