Donald Trump and Joe Biden

गोली खाने के बाद क्‍या ट्रंप का राष्‍ट्रपत‍ि बनना तय? इतिहास के पन्नों में छिपा है जवाब

Donald Trump Firing Case: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की खबर हर तरफ चर्चा में है। हालांकि इस हमले को आगामी चुनाव में ट्रंप की जीत से जोड़ा जा रहा है। कई लोगों ने अमेरिकी चुनाव में ट्रंप की जीत को कन्फर्म मान लिया है। आइए जानते हैं क्या है इसकी वजह?

Donald Trump Firing Case: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बीते दिन कई राउंड की फायरिंग हुई। इसमें एक गोली ट्रंप के कान को छूकर भी निकली। मगर इसके बावजूद ट्रंप फाइट-फाइट चिल्लाते रहे। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी बड़ी राजनीतिक हस्ती पर जानलेवा हमला हुआ है। इससे पहले भी कई नेता हमले का शिकार हुए। वहीं हमले के बाद उनकी पार्टी को जनता की खूब सहानुभूति मिली और अगले चुनाव में उनकी पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई।

विज्ञापन

इस लिस्ट में अमेरिका के ही दो राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और अब्राहम लिंकन का नाम शामिल है। दोनों ही रिपब्लिकन पार्टी के नेता थे और दोनों की मौत के बाद रिपब्लिकन पार्टी ने जीत हासिल की थी। इसके अलावा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर भी गोलियां चली थीं। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने केंद्र में सरकार बनाई थी। दुनिया के अलग-अलग देशों में ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं। ऐसे में सवाल ये है कि क्या अमेरिका के आगामी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी फिर से वापसी करेंगे? देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ