रूस के साथ 'गेम' खेल रही यूक्रेन की एयरफोर्स, iPad से तबाह कर डाले पुतिन के रडार

Ukraine Russia War: यूक्रेन के पायलट किसी हॉलीवुड मूवी की तरह मिसाइल दागने के लिए कॉकपिट में बैठ iPad का यूज कर रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि यूक्रेन के युवाओं ने सेना के लिए घर में ही युद्ध में इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन बनाए हैं।

UKRAINE, air force, pilot, iPad, cockpit, jet, Russia, vladimir putin, volodymyr zelenskyy,

Ukraine Russia War: यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच से एक वीडियो जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किसी हॉलीवुड फिल्म की तरह पायलट कॉकपिट में iPad से एक क्लिक में मिसाइल दागते नजर आ रहा है। दरअसल, इस वीडियो में यूक्रेन के लड़ाकू विमान हैं। चंद सेकंड के इस वीडियो में विमान का कॉकपिट दिख रहा है। कॉकपिट में पायलट के ठीक सामने एक iPad लगा है, जिसकी मदद से पायलट रूस के रडार तरफ टारगेट कर मिसाइल चलाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॅर्म X पर यह वीडियो शेयर किया गया है।

विज्ञापन

आईपैड की मदद से चलाई जा रहीं हाई-स्पीड एंटी-रेडिएशन मिसाइल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह नई तकनीक अमेरिका से खरीदी गई है। इसमें आईपैड का यूज कर यूक्रेन एजीएम-88 हाई-स्पीड एंटी-रेडिएशन मिसाइलों (एचएआरएम) से रूसी रडार के खिलाफ हमले कर रहा है। पायलट रूस के रडार और लड़ाके विमानों को इससे निशाना बना रहे हैं। वायरल वीडियो में यूक्रेन के पायलट के मिसाइल चलाने पर जमीन पर बड़ा धमाका होता है, बताया जा रहा है कि यह रूसी रडार था जिसे तबाह किया गया है।

विज्ञापन

जमीन से हवा में मार

अमेरिका के रक्षा सचिव डॉ. विलियम लाप्लांटे ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की वायु सेना को हवा से जमीन पर मार करने वाले हथियारों को संचालित करने के लिए आईपैड दिए गए हैं। उनका कहना था कि यूक्रेन के पास दमदाद एफ-16 विमान है, इसके अलावा उनके पास बहुत सारे रूसी और सोवियत काल के विमान हैं, जिसके साथ वह इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ