Russia Ukraine Row: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 साल से भीषण जंग चल रही है। रूसी सेना ने हाल में दावा किया था कि उसके हमलों से यूक्रेन को बड़ा नुकसान पहुंचा है। रूसी सेना डोनेट्स्क इलाके में बड़े हिस्से पर कब्जा कर चुकी है। लेकिन इन दावों के बीच अब यूक्रेन ने चौंकाने वाला कदम उठाया है। अपने पूर्वी इलाके डोनेट्स्क में यूक्रेन ने अब रूसी फौजियों पर हमला करने के लिए मशीनगन से लैस ड्रोन तैनात किए हैं। एक महीने पहले ही ये हथियार इस इलाके में पहुंचाए गए थे।
यह भी पढ़ें:अबू मोहम्मद अल जोलानी कौन? अमेरिका का वॉन्टेड, जिसकी वजह से भागे राष्ट्रपति बशर अल-असद
वाइल्ड हॉर्नेट्स ड्रोन में AK-47 असॉल्ट राइफल लगाई गई है। यूक्रेन का दावा है कि इससे रूसी सेना को भारी नुकसान पहुंचा है। एक ऑपरेशन का वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि ड्रोन से मैदानी हिस्से में डटे रूसी सैनिकों पर फायरिंग की जा रही है। जिससे बचने के लिए रूसी सैनिक नजदीकी जंगल में छिप जाते हैं। लेकिन ड्रोन कतार में छिपे सैनिकों पर वहां भी जोरदार फायरिंग करता है। हालांकि रूसी सैनिक भी इस पर हमला करते हैं। लेकिन नुकसान होने के बाद भी ड्रोन की सफलतापूर्वक उड़ान जारी रहती है।
सेना ने डेवलप किया है ड्रोन
वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्स्ट फायरिंग के दौरान ड्रोन राइफल की रिकॉइल को भी ऑपरेट करता है। जिससे निशाना अचूक लगता है। मानवरहित ड्रोन से यूक्रेन ने रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। कीव के अनुसार इस ड्रोन को सेना ने खास तौर पर डेवलप किया है। बुलावा इकाई ने क्वीन ऑफ हॉर्नेट नामक एक अन्य ड्रोन पर भी ग्रेनेड लॉन्चर लगाकर रूस के खिलाफ जंग में इस्तेमाल किया है।
यह भी पढ़ें- कनाडा में गुंडाराज! भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
बुलावा इकाई यूक्रेनी सेना की सेपरेट प्रेसिडेंशियल बिग्रेड की तीसरी मैकेनाइज्ड यूनिट का हिस्सा है। यूक्रेनी सेना के पूर्व खुफिया अधिकारी कर्नल फिलिप इनग्राम का कहना है कि यूक्रेन तकनीक के सहारे जंग लड़ रहा है। उसके पास कई तरह के घातक ड्रोन हैं। यूक्रेन एडवांस हथियारों से पहले अटैक कर रहा है। जबकि रूस का अधिक ध्यान जवाबी हमलों पर है। नाटो भी यूक्रेन की तकनीक की सराहना कर रहा है।
संबंधित खबरें
हूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
7 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
9 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
14 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
14 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
17 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
19 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
20 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
21 hrs agoरामविलास पासवान की जयंती अब होगी राजकीय समारोह, बिहार कैबिनेट का ऐलान
22 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines