---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

अबू मोहम्मद अल जोलानी कौन? अमेरिका का वॉन्टेड, जिसकी वजह से भागे राष्ट्रपति बशर अल-असद

World News in Hindi: सीरिया में विद्रोहियों ने कब्जा कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर भाग गए हैं। उनके खिलाफ हयात तहरीर अल शाम चीफ अबू मोहम्मद अल जोलानी ने विद्रोहियों को एकजुट किया था। उसके बारे में जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

World Latest News: सीरिया में अब बंदूकधारी विद्रोही कब्जा जमा चुके हैं। रविवार को चौंकाने वाली खबर सामने आई। जानकारी के मुताबिक विद्रोही राजधानी दमिश्क और सरकारी टीवी नेटवर्क पर कब्जा कर चुके हैं। रॉयटर्स के मुताबिक राष्ट्रपति बशर अल-असद ने देश छोड़ दिया है। वे विमान में सवार होकर किसी अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, विद्रोहियों ने सेना को भी सरेंडर कर देने की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें- कनाडा में गुंडाराज! भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

---खबर नीचे जारी है---

बता दें कि विद्रोहियों को हयात तहरीर अल शाम (HTS) नाम के गुट ने एकजुट किया था। इस गुट का चीफ अबू मोहम्मद अल जोलानी है, जिसने राष्ट्रपति बशर अल-असद को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया। सभी बंदूकधारी विद्रोही जोलानी के इशारे पर काम कर रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

सीरिया में यह गुट लंबे समय से सरकार के खिलाफ लड़ रहा है, जिसने अब राष्ट्रपति बशर को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। यह आतंकी गुट पहले अल कायदा से जुड़ा था। 2016 में इस संगठन ने खुद को उससे अलग कर लिया। एचटीएस का चीफ फिलहाल जोलानी है, जो बेहद कट्टरपंथी माना जाता है। पश्चिमी देशों ने एचटीएस को आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है।

---खबर नीचे जारी है---

दमिश्क में बीता बचपन

इस्लामिक नेता जोलानी खुद के आधुनिक होने का दावा कर चुका है। जोलानी कई बार बता चुका है कि अल कायदा से अलग होने का मकसद सीरिया से बशर सरकार का सफाया करना था। जोलानी का जन्म 1982 में हुआ था। उसका शुरुआती जीवन राजधानी दमिश्क के माजेह इलाके में बीता। उसका परिवार मूल रूप से गोल्डन हाइट्स इलाके का रहने वाला है। जोलानी के कई इंटरव्यू सामने आ चुके हैं, जिसमें वह दावा करता है कि उसके दादा गोल्डन हाइट्स से भागकर 1967 में माजेह आए थे। तब यहां इजराइल का कब्जा था।

यह भी पढ़ें- सीरिया ने क्यों बढ़ाई कई देशों की टेंशन? 5 पॉइंट्स में जानें सबकुछ

---खबर नीचे जारी है---

जोलानी ने 6 दिसंबर को CNN को इंटरव्यू दिया था। जिसमें दावा किया था कि उसके संगठन का एकमात्र उद्देश्य सीरिया से बशद शासन को उखाड़ फेंकना है। उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वे सभी काम करेंगे, जो उनके बस में हैं। 2016 के बाद जोलानी ने खुद को उदारवादी नेता के तौर पर दुनिया के सामने पेश किया था। लेकिन अमेरिका उसे वॉन्टेड आतंकी घोषित कर चुका है। कई पश्चिमी देश उसके खिलाफ हैं।

First published on: Dec 08, 2024 05:02 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola