---विज्ञापन---

कनाडा में गुंडाराज! भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Indian Student Harshandeep Singh Shot Dead in Canada: कनाडा से एक बुरी खबर सामने आ रही है। कुछ लोगों ने 20 साल के भारतीय छात्र की गोली माकर हत्या कर दी है। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Indian Student Shot Dead in Canada: कनाडा में एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 20 वर्षीय भारतीय छात्र का नाम हर्षदीप सिंह है। शुक्रवार को कनाडा के एडमोंटन स्थित अपार्टमेंट में हर्षदीप को गोली मारी गई। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

सिक्योरिटी गार्ड था हर्षदीप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना शुक्रवार की रात 12:30 बजे की है। हर्षदीप पढ़ाई के साथ-साथ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। मगर शुक्रवार को उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि शनिवार को 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। दोनों की उम्र 30 साल के आसपास है। दोनों पर मर्डर का फर्स्ट डिग्री चार्ज लगा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- सीरिया ने क्यों बढ़ाई कई देशों की टेंशन? 5 पॉइंट्स में जानें सबकुछ

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

पुलिस ने बताया कि 107 एवेन्यू एरिया से फोन आया कि अपार्टमेंट में गोली चली है। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची तो वहां हर्षदीप का शव बरामद हुआ। हर्षदीप की मौत हो चुकी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।

---विज्ञापन---

CCTV में कैद हुई घटना

यह पूरी वारदात अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 3 लोगों की गैंग ने पहले हर्षदीप को सीढ़ियों से नीचे फेंका और फिर पीछे से उस पर गोलियां चला दीं। हर्षदीप की मौके पर ही मौत हो गई। सीटीवी वीडियो में कुछ देर बाद एक महिला और पुरुष आते हैं। पुरुष के हाथों में बंदूक है और वो लगातार चिल्ला रहा है। जब कि महिला और कुछ लोग उसके आसपास खड़े हैं। इसके बाद ही सब मिलकर हर्षदीप को सीढ़ियों से नीचे फेंक देते हैं और उस पर फायरिंग शुरू कर देते हैं। हालांकि कनाडा पुलिस ने अभी तक वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Syria के राष्ट्रपति का विमान क्रैश! देश छोड़कर भाग रहे थे, अचानक रडार से गायब हुआ था प्लेन

First published on: Dec 08, 2024 02:21 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola