रूस में यूक्रेन का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, मॉस्को के विशाल वेयरहाउस में लगी भीषण आग; 6 की मौत

Moscow Drone Attack: यूक्रेन ने रूस पर सैकड़ों ड्रोनों से भीषण हवाई हमला कर तबाही मचा दी है. मॉस्को के पोडॉल्स्क में स्थित ई-कॉमर्स कंपनी वाइल्डबेरीज के विशाल वेयरहाउस में जोरदार आग लग गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया. इस भीषण हमले में अब तक कम से कम 6 लोगों की जान जा चुकी है.

Russia Ukraine War, Wildberries Warehouse Fire
विज्ञापन

Moscow Drone Attack: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन ने रविवार को रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है. यूक्रेन की ओर से दागे गए सैकड़ों ड्रोनों ने रूस के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई. हमले के बाद मॉस्को के पास पोडॉल्स्क में स्थित रूस की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी ‘वाइल्डबेरीज’ के विशाल वेयरहाउस में भीषण आग लग गई, जिसके बाद आसमान में काले धुएं का भारी गुबार देखा गया. हमले की वजह से पोडॉल्स्क के कोलिदिनो स्थित वाइल्डबेरीज के मुख्य लॉजिस्टिक्स सेंटर में आग भड़क उठी. इसके अलावा डोमोडेडोवो में एक दवा गोदाम और वोस्क्रेशेंस्क में एक औद्योगिक केंद्र में भी आग लगने की खबरें हैं.

800 से अधिक ड्रोन मार गिराने का दावा

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उनकी सेना ने रात भर में यूक्रेन के 822 ड्रोन नष्ट किए हैं. वहीं, मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि लगभग 600 ड्रोन रूसी राजधानी की ओर बढ़ रहे थे, जिनमें से एक-तिहाई को मॉस्को क्षेत्र में ही ढेर कर दिया गया. मॉस्को के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने कहा कि एयर डिफेंस ने पूरे क्षेत्र में 187 ड्रोनों को मार गिराया या निष्क्रिय किया.

विज्ञापन

रोस्तोव में 5 लोगों की मौत

यूक्रेन का हमला केवल मॉस्को तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि दक्षिण-पश्चिमी रोस्तोव क्षेत्र के तीन शहरों को भी 150 से अधिक ड्रोनों से निशाना बनाया गया. रोस्तोव के गवर्नर यूरी स्लीयुसार ने पुष्टि की कि हमले में 5 लोगों की मौत हुई है और कई घरों व एक रेलवे स्टेशन को नुकसान पहुंचा है.हमले के जवाब में रूसी सेना ने भी यूक्रेन के कीव, क्रेमेनचुक और क्रिवी रिह पर मिसाइलें व ड्रोन दागे. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुताबिक, क्रिवी रिह में रूसी मिसाइल हमले से 2 लोगों की मौत और 14 लोग घायल हो गए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ