Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

Russia-Ukraine War: अपने ही शहर पर कर दी बमबारी, रूसी फाइटर जेट से हुई बड़ी गलती

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन वॉर अभी भी जारी है। रूस रुक-रुक कर बमबारी करता रहता है। लेकिन इस बार रूसी फाइटर जेट से बड़ी गलती हो गई। दरअसल रूस का एक फाइटर जेट यूक्रेन पर बम गिराने जा रहा था। लेकिन बम रूस के एक शहर पर ही गिरा दिया। जेट ने रूस के बेलगॉरॉड शहर […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Apr 24, 2023 14:16
Belgorod

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन वॉर अभी भी जारी है। रूस रुक-रुक कर बमबारी करता रहता है। लेकिन इस बार रूसी फाइटर जेट से बड़ी गलती हो गई। दरअसल रूस का एक फाइटर जेट यूक्रेन पर बम गिराने जा रहा था। लेकिन बम रूस के एक शहर पर ही गिरा दिया। जेट ने रूस के बेलगॉरॉड शहर पर बम गिरा दिया। जिससे कई बील्डिंग को नुकसान हुआ।

बम गिरने से शहर में एक जगह 20 मीटर का गड्ढा हो गया। हमले की आवाज इतनी भयानक थी कि पूरा शहर जाग उठा। बेलगॉरॉड के गवर्नर ने आन-फानन में शहर में आपात्काल लागू किया। बम सुखोई-34 फाइटर जेट से गलती से गिराया गया था। यह युद्धक विमान रूस के अत्याधुनिक फाइटर जेट्स में एक है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रूस के जिस शहर में जाकर बम गिरा है वो यूक्रेनी सीमा के पास है। इस घटना में दो महिलाएं घायल हुई हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः Ukraine Conflict: यूक्रेन के स्लोवियांस्क में रूस ने बरसाईं मिसाइलें, मरने वालों की संख्या 11 हुई

रूसी मीडिया के अनुसार इस गलती की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर बम गिरने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। बेलगॉरॉड रूस-यूक्रेन सीमा पर है। यूक्रेनी शहर खार्किव से उत्तर से रूस का ये शहर काफी नजदीक है। रूसी सेना इसी रास्ते खार्किव होते हुए यूक्रेन में प्रवेश करती है।

ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 21, 2023 04:11 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.