Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

जंग के बीच इजरायल को बड़ा झटका, अरब के मुस्लिम देशों ने जताई नाराजगी, अल-अक्सा मस्जिद से विवाद का कनेक्शन

Middle East War: ईरान युद्ध के बीच बेंजामिन नेतन्याहू से अरब के मुस्लिम देश नाराज हो गए हैं, क्योंकि उन्होंने 16 दिन से दुनिया की सबसे पवित्र मस्जिदों में एक अल अक्सा मस्जिद को बंद रखा हुआ है। अरब लीग ने इजरायल की निंदा करते हुए मामले को अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 17, 2026 08:44
Benjamin Netanyahu

Israel Al Aqsa Mosque: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग और बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अफवाहों के बीच इजरायल को बड़ा झटका लगा है। रमजान का महीना चल रहा है और ईद का चांद दिखने वाला है, लेकिन इजरायल की अल अक्सा मस्जिद पिछले 16 दिन से बंद है। इस वजह से अरब के मुस्लिम देश भड़के हुए हैं। इन देशों के समूह अरब लीग ने मस्जिद बंद रखने के फैसले पर आपत्ति जताते हुए इजरायल की निंदा की।

दुनिया की सबसे पवित्र मस्जिदों में से एक

अरब लीग का कहना है कि रोजे चल रहे हैं, ईद आने वाली है। अल अक्सा मस्जिद मुसलमानों के लिए दुनिया की सबसे पवित्र मस्जिदों में से एक है और मुस्लिमों को वहां इबादत करने से रोकने का अधिकारी इजरायल को नहीं है। इजरायल ने मस्जिद को बंद रखने के इजरायल सरकार के फैसले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया और दुनियाभर के मुस्लिम देशों से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है।

---विज्ञापन---

ईरान के बाद कौन-सा देश होगा ट्रंप का अगला टारगेट और क्यों? US प्रेसिडेंट ने खुद किया बड़ा खुलासा

फैसले का असर शांति-सुरक्षा पर पड़ेगा

अरब लीग ने कहा कि इजरायल का मस्जिद बंद रखने का फैसला क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के साथ-साथ सुरक्षा पर भी गंभीर असर डाल सकती है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील है कि दुनियाभर के मुस्लिम देश येरुशलम के पवित्र स्थलों पर इजरायल की कथित अवैध कार्रवाइयों को रोकने के लिए उस पर दबाव डालें। मुस्लिम समुदाय की इबादत की आजादी के सम्मान को सुनिश्चित करने में सहयोग करें।

---विज्ञापन---

28 फरवर 2026 को बंद की गई मस्जिद

बता दें कि 28 फरवरी से ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से इजरायल ने अपने कब्जे वाले पूर्वी येरुशलम में बनी अल-अक्सा मस्जिद को बंद रखा हुआ है। वेस्ट बैंक की इब्राहिमी मस्जिद में सिर्फ 50 नमाजियों को इबादत करने की अनुमति है। 1967 में पूर्वी येरुशलम पर इजरायल के कब्जे के बाद पहली बार रमजान के महीने में मस्जिद को आज सबसे ज्यादा समय तक बंद रखा गया है।

मस्जिद बंदी के पीछे इजरायल का तर्क

इजरायल का तर्क है कि ईरान के हमले के कारण लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर मस्जिद को बंद किया है। ईरान मिसाइलें दागकर नुकसान पहुंचा रहा है। इसलिए अल अक्सा मस्जिद को बंद किया है। इसलिए हजारों फिलिस्तीनी मुसलमानों को पुराने शहर की सड़कों और दीवारों के आस-पास ही नमाज अदा करने को कहा गया है। इससे रमजान के आखिरी 10 दिन में नमाज और इतिकाफ जैसी इबादतें प्रभावित हुई हैं।

मिडिल ईस्ट की जंग कब होगी खत्म? डोनाल्ड ट्रंप ने खुद दिया बड़ा अपडेट, 17 दिन से ‘तबाह’ हो रहे 15 देश

8 इस्लामी देशों ने फैसले को गलत कहा

बता दें कि अरब लीग के अलावा कतर, जॉर्डन, इंडोनेशिया, तुर्की, पाकिस्तान, सऊदी अरब, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात जैसे 8 इस्लामी देशों ने भी मस्जिद को बंद रखने के फैसले को गलत बताया। ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-ऑपरेशन (OIC), मुस्लिम वर्ल्ड लीग (MWL), अल-अजहर, अफ्रीकन यूनियन और अरब पार्लियामेंट ने अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और इबादत की आजादी पर हमला बताया।

First published on: Mar 17, 2026 06:22 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.