मिडिल ईस्ट की जंग कब होगी खत्म? डोनाल्ड ट्रंप ने खुद दिया बड़ा अपडेट, 17 दिन से 'तबाह' हो रहे 15 देश

Middle East War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म होने या नहीं होने को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने मिडिल ईस्ट की जंग पर खुलकर बात की है। उन्होंने युद्ध जल्दी खत्म होने की उम्मीद जताई, लेकिन कब तक खत्म होगी? आइए जानते हैं कि इस बारे में क्या कहा?

Donald Trump

Credit: Social Media

US-Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में इजरायल-अमेरिका और ईरान का युद्ध कब खत्म होगा? अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने जंग जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई है, लेकिन इसकी कोई समयसीमा नहीं बताई है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और यह अभी एक हफ्ता और चल सकता है। हालांकि जंग जल्दी ही खत्म होगी, लेकिन तत्काल खत्म होने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन

इस सप्ताह तो ईरान युद्ध जंग खत्म नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है, हालांकि उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस सप्ताह के भीतर जंग के समाप्त होने की संभावना नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस सप्ताह शत्रुता समाप्त हो सकती है तो राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले तो कहा कि हां बिल्कुल, लेकिन मुझे ऐसा लगता कि यह जंग जल्द ही खत्म नहीं होगी, बल्कि समय लगेगा और जब यह खत्म होगी, दुनिया कहीं ज्यादा सुरक्षित होगी।

विज्ञापन

ईरान को रोकने के लिए कीमत तो देनी होगी

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान को परमाणु बम बनाने से नहीं रोका गया तो मध्य पूर्व पर हमला करके कब्जा कर लेगा। इजरायल पर हमला करके मिडिल ईस्ट को कब्जा लेगा। ईरान को ऐसा करने से रोकने के लिए अगर शेयर बाजार गिर रहा है तो यह छोटी कीमत है। तेल का संकट गहराया है तो यह छोटी कीमत है। बेहद चालाक खिलाड़ियों से निपट रहा हूं और आज अगर इनसे नहीं निपटा गया तो पूरी दुनिया के लिए भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

विज्ञापन

ईरान की मिलिट्री और लीडरशिप खत्म कर दी

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-इजरायल ने मिलकर ईरान की मिसाइले और ड्रोन खत्म कर दिए हैं। ईरान की सेना, नौसेना का विध्वंस कर दिया है। लीडरशिप की 2 पीढ़ियों को ध्वस्त कर दिया है। ईरान के पास सिर्फ होर्मुज स्ट्रेट और ऑयल प्लांट हैं, लेकिन अगर ईरान नहीं माना और सरेंडर नहीं किया तो इन दोनों का समाधान भी जल्दी कर देंगे। पूरी दुनिया को 90 से 95% तेल और ऊर्जा होर्मुज स्ट्रेट से मिलता है तो ईरान को दुनिया का नुकसान नहीं करने देंगे।

विज्ञापन

ईरान दुनिया का सबसे बुरा और खतरनाक देश

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास आज न सेना है, न नौसेना है, न लीडरशिप है और न एंटी डिफेंस सिस्टम है। पिछले 50 सालों का इतिहास देखें तो दुनिया के सबसे बुरे देश को हराया है। ईरान ऐसा देश है, जो पूरी दुनिया को तबाह रखने का इरादा रखता है। ईरान के नेता हिंसक और क्रूर हैं, जिन्होंने जनवरी महीने में 32000 प्रदर्शनकारियों की हत्या कर दी थी। कभी मॉडर्न दिखने वाला देश आज पाबंदियों और पर्देदारी तक सीमित है, जबकि 21वीं सदी आ चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ