Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

4 April Petrol Diesel Price: पेट्रोल का रेट घटा, पाकिस्तान में 80 रुपये कम हुए दाम, जानें अब कितने में मिलेगा?

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल का रेट घटा, पाकिस्तान में 80 रुपये कम हुए दाम, जानें अब कितने में मिलेगा?

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Apr 4, 2026 10:23
petrol diesel price
पाकिस्तान में कच्चे तेल का संकट गहराया है।

Petrol Diesel Price Today: पाकिस्तान में पेट्रोल का रेट आज 80 रुपये घटा दिया गया है। लोगों के विरोध के बाद हालात बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर शहबाज शरीफ सरकार ने दामों को घटाने का फैसला किया। पाकिस्तान में अब पेट्रोल का रेट 378 रुपये प्रति लीटर है। जबकि एक दिन पहले ही पेट्रोल डीजल का रेट 137 ओर 184 रुपये बढ़ाया था, जिसके बाद पेट्रोल का रेट 458.4 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 520.35 रुपये प्रति लीटर हो गया था।

बाब-ए-मंडब क्यों इतना खतरनाक चोकपॉइंट? गालिबाफ की धमकी के 3 गहरे मायने

---विज्ञापन---

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से आक्रोश बढ़ा

शहबाज शरीफ की सरकार ने रेट घटाने का ऐलान करते हुए इसकी वजह भी बताई है। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि देश में पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन की खबरें भी आई हैं। लोग पहले से ही मंहगाई और आर्थिक तंग से परेशान हैं। अब पेट्रोल-डीजल महंगा होने से लोगों के लिए और मुसीबत हो गई है। लोगों के विरोध और तनाव फैलने का खतरा देखते हुए ही रेट घटाने का फैसला किया गया है।

पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी लाइनें लगीं

बता दें कि पाकिस्तान में महंगाई बढ़ने से हाहाकार मच गया है। पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी लाइनें लगी हैं। लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है, इस वजह से देश में अराजकता फैलने का खतरा है। इससे पहले की पाकिस्तान के हालात ईरान जैसे हो गए, सरकार ने अपने कदम पीछे ले लिए और पेट्रोल का रेट घटा दिया। दरअसल अमेरिका-ईरान की वजह से होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक होने पूरी दुनिया के लिए कच्चे तेल की सप्लाई बंद हुई और वैश्विक तेल संकट खड़ा हो गया है।

---विज्ञापन---

‘पाकिस्तान में 80% लोग GAY…’, ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट हिना बलोच का सनसनीखेज दावा

पाकिस्तान सरकार का सब्सिडी का ऐलान

वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने पेट्रोल का रेट घटने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल या स्कूटर चलाने वालों को अगले 3 महीने तक हर महीने 20 लीटर पेट्रोल पर 100 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा लोग बसों और ट्रेनों में फ्री सफर कर सकेंगे। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने बताया कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम कंट्रोल से बाहर हो गए हैं, इसलिए दाम बढ़ाने जरूरी थे, लेकिन लोगों के विरोध से रेट कम करना पड़ा।

First published on: Apr 04, 2026 09:43 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.