अमेरिका का दूसरा फाइटर जेट क्रैश, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास किया ढेर, US आर्मी ने रेस्क्यू किया पायलट

Middle East War: ईरान युद्ध में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए बुरी खबर है। ईरान की सेना ने अमेरिका के 2 लड़ाकू विमान ढेर कर दिए हैं। बीते दिन स्ट्राइक ईगल को मार गिराया था। देररात फाइटर जेट थंडरबोल्ट को निशाना बनाया और ढेर कर दिया, लेकिन इसक पायलट सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

US Fighter Jet A-10 Thunderbolt-II

ईरान ने अमेरिका के 2 लड़ाकू विमानों को मार गिराया है।

US Another Fighter Jet Crash: ईरान युद्ध में अमेरिकी सेना को एक और झटका लगा है। ईरान ने अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमान F-15E स्ट्राइक ईगल के बाद एक और फाइटर जेट को मार गिराया है। ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका के लड़ाकू विमान A-10 थंडरबोल्ट-II (A-10 वॉर्थोग) को निशाना बनाया। हमला होते ही विमान में आग लग गई और वह नीचे गिर गया, लेकिन पायलट इजेक्ट हो गया, जिसे अमेरिकी सेना ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

विज्ञापन

बीते दिन स्ट्राइक ईगल को मार गिराया था

बता दें कि ईरान ने बीते दिन अपने एयरस्पेस में अमेरिका के लड़ाकू विमान F-15E स्ट्राइक ईगल को निशाना बनाया था और उसे मार गिराया था। विमान के गिरते ही दोनों पायलट इजेक्ट हो गए, लेकिन वे लापता हो गए थे। अमेरिका और इजरायल ने दोनों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया और एक पायलट को रेस्क्यू कर लिया। लेकिन दूसरा पायलट लापता अभी तक भी लापता है, जिसकी खोज जारी है। क्योंकि अमेरिका और इजरायल नहीं चाहते कि उनका पायलट ईरान के हाथ लग जाए।

विज्ञापन

पायलट का सुराग देने पर इनाम की घोषणा

बता दें कि ईरान ने अमेरिकी पायलट का सुराग देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। दक्षिण-पश्चिमी ईरानी प्रांत के गवर्नर ने घोषणा की है कि विमान ढेर होने के बाद इजेक्ट हुए अमेरिकी पायलट को तलाशकर सेना को सौंप दिया जाए या उसे खत्म कर दिया जाए। जो शख्स यह काम करने में कामयाब होगा, उसे इनाम देकर सम्मानिम किया जाएगा। ईरान के एक चैनल ने भी पायलट को जिंदा पकड़कर सैन्य अधिकारियों के हवाले करने वाले नागरिकों के लिए इनाम की घोषणा की थी।

ईरान ने ठुकरा दिया सीजफायर का प्रस्ताव

बता दें कि ईरान ने अमेरिका का 48 घंटे के सीजफायर का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। अमेरिका ने एक मध्यस्थ देश के जरिए ईरान के सामने युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था। लेकिन ईरान ने पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने और शर्तों को मानने से साफ इनकार कर दिया है। ईरान का कहना है कि उसे सीजफायर मंजूर नहीं है। वह अभी कई महीने युद्ध लड़ने में सक्षम है और अब युद्ध तभी खत्म होगा, जब वह चाहेगा। अमेरिका ने शुरुआत की थी तो अंत अब ईरान ही करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ