Pakistani Poet: पाकिस्तान के मशहूर शायर और नाटककार अमजद इस्लाम अमजद नहीं रहे। वे 78 वर्ष के थे। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लाहौर में शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से अमजद का निधन हुआ है। उनके निधन पर भारतीय गायक अदनान सामी ने शोक व्यक्त किया है। अदनान ने कई बार उनके साथ काम किया था।
अदनान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “महान कवि अमजद इस्लाम अमजद साहब के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं हमेशा एक साथ हमारे समय को संजोता रहूंगा।”
अमजद ने लिखे थे अदनान के फेमस सॉन्ग किसी दिन के बोल
अमजद (Pakistani Poet) ने अदनान के लोकप्रिय ट्रैक ‘किसी दिन’ के बोल लिखे थे। उधर, एक्टर इमरान अब्बास ने भी अमजद इस्लाम अमजद के निधन पर शोक जताया।
अब्बास ने ट्वीट किया, “एक युग का अंत। अमजद इस्लाम अमजद साहब नहीं रहे। उर्दू शायरी के लिए आज का दिन सबसे दुखद दिन है। इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना एलेहे राजून।”
और पढ़िए –PM Modi: अमेरिका का बड़ा बयान, कहा- पीएम मोदी खत्म करा सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध
1944 में लाहौर में हुआ था अमजद का जन्म
1944 में लाहौर में जन्मे अमजद ने प्रेम और रोमांस के कवि के रूप में खूब नाम कमाया। उन्हें अपने साहित्यिक कार्यों के लिए ‘प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस’ और ‘सितारा ए इम्तियाज’ सहित कई पुरस्कार मिले।
‘वारिस’, ‘समंदर’, ‘वक्त’, ‘दहलीज’, ‘रात’ और ‘अपने लोग’ उनकी सबसे लोकप्रिय पटकथाओं में से एक थीं। उन्होंने काले लोगों की रोशन नज़्में नाम की अफ्रीकी कवियों की कविताओं का उर्दू में अनुवाद भी किया। बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर ‘मन की लगन’ गाने को अमजद ने ही लिखा था।
संबंधित खबरें
'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
4 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
7 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
9 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
11 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
12 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
13 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
14 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
15 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
17 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines