पाकिस्तान ने आतंकवादी विरोधी अभियान में अपने 10 नागरिकों की हत्या की बात स्वीकार की है। पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों ने माना कि शनिवार को देश के उत्तर पश्चिम इलाके में सेना के हाथों भूलवश 10 निर्दोष नागरिक मारे गए। पाकिस्तानी सरकार ने मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं। एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने शनिवार शाम को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कटलांग के एक पहाड़ी इलाके में आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया था। हालांकि विस्तार से इस ऑपरेशन की जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि पाकिस्तान आमतौर पर आतंकवाद विरोधी गतिविधियों के दौरान होने वाली नागरिकों की मौत के मामलों को दबा देता है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
सेना को मिला था इनपुट
प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुहम्मद अली सैफ ने बताया कि सेना को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। घटनास्थल के आसपास नागरिक भी कार्रवाई की चपेट में आ गए। पुलिस महिलाओं और बच्चों समेत 10 लोगों के शव बरामद कर चुकी है। सेना का दावा है कि सिर्फ आतंकियों को ही टारगेट किया गया था। गलती से ये लोग मारे गए। सभी मृतक स्वात क्षेत्र के रहने वाले थे। ये लोग शमोजई के पहाड़ी इलाकों में रहकर मवेशी पालने का काम करते हैं।
परिवारों ने शव रख किया प्रदर्शन
वहीं, पीड़ितों के परिवारों ने स्वात राजमार्ग पर मृतकों के शव रखकर सैन्य कार्रवाई का विरोध किया है। सैफ के अनुसार निर्दोष लोगों की मौत बेहद दुखद है। सेना जब भी इस तरह के ऑपरेशन चलाती है तो नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है। कभी-कभार इस तरह के ऑपरेशन में निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंच जाता है। सरकार के अनुसार पीड़ितों के परिवारों को राहत दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:‘इधर-उधर नहीं जाएंगे, आपके ही साथ रहेंगे…’, अब अमित शाह के सामने बोले नीतीश कुमार, जानें पूरी बात
यह भी पढ़ें:दो तरह की शराब पिलाकर ली दोस्त की जान, गाजियाबाद में हत्या से सनसनी; वारदात के पीछे सामने आई ये वजह
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
6 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
13 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
14 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
14 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
16 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
22 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines