PM बनते ही शहबाज शरीफ ने उगला भारत के खिलाफ जहर, छेड़ा कश्मीर का राग

Pakistan PM Shehbaz Sharif Raised Kashmir Issue: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का मुद्दा छेड़ा है। शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री बनते ही भारत के प्रति चेतावनी भरा लहजा दिखाया और कहा कि कश्मीर को लेकर अपने रुख से पाकिस्तान पीछे नहीं हटेगा। कश्मीर हम लेकर रहेंगे। कश्मीरियों और फिलिस्तीनियों को आजाद कराएंगे।

Pakistan PM Shehbaz Sharif

Pakistan PM Shehbaz Sharif

विज्ञापन

Pakistan PM Shehbaz Sharif Raised Kashmir Issue: प्रधानमंत्री बनते ही शहबाज शरीफ ने कश्मीर और भारत को लेकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए है। प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद शहबाज शरीफ ने नेशनल असेंबली को संबोधित किया और अपने भाषण में कश्मीर का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को लेकर अपने रुख से पीछे नहीं हटेगा। कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा। कश्मीर हम लेकर रहेंगे। उन्होंने कश्मीरियों और फिलिस्तीनियों को आजाद कराने के लिए नेशनल असेंबली में एक प्रस्ताव रखने और उसे पारित कराने की घोषणा भी की।

विज्ञापन

हालांकि उन्होंने पड़ोसी देशों और अन्य देशों के साथ संबंध सुधारने की बात भी कही, लेकिन कश्मीर के मुद्दे पर वही पुराना राग अलापा और भारत के प्रति लहजा चेतावनी भरा रहा। वहीं दूसरी ओर जब शहबाज शरीफ ने असेंबली में बोलना शुरू किया तो विरोधियों ने ‘वोट चोर’ के नारे लगाए।

अर्थव्यवस्था सुधारना और जी-20 मेंबरशिप टारगेट

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान अब दोस्तों के नंबर्स बढ़ाएगा, इसके लिए पड़ोसियों और अन्य देशों के साथ अच्छे संबंध स्थापित किए जाएंगे। देश की अर्थव्यवस्था अभी खराब है। बजटीय घाटा उठाना पड़ रहा है। अभी तो कर्मचारियों का वेतन देना भी मुश्किल है। कर्ज भी बहुत ज्यादा है। अरबों रुपये का ब्याज देना पड़ रहा है।

विज्ञापन

एनर्जी सेक्टर और एयरलाइंस घाटे में चल रही है, लेकिन इन सभी चुनौतियों को पार करते हुए हम देश को विकास की राह पर ले जाएंगे। सभी बाधाओं को दूर करके पाकिस्तान के लोगों को एक अच्छा माहौल देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसलिए हमारी सरकार का फोकस देश की अर्थव्यवस्था सुधारने पर रहेगा। साल 2030 तक जी-20 का सदस्य बनने का लक्ष्य हमने रखा है।

विज्ञापन

आतंकवाद और कश्मीर मुद्दे पर भारत का रुख सख्त

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शहबाज ने अपने पहले संबोधन में कहा कि भारत अगस्त 2019 में तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द करने के फैसले को वापस ले ले। दूसरी ओर भारत आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है। 2015-16 के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कोई वार्ता नहीं हुई है।

मोदी और नवाज ने पिछले कुछ वर्षों में घनिष्ठ संबंध बनाए हैं, लेकिन विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद और कश्मीर के मद्दे पर पाकिस्तान को हमेशा आड़े हाथों लिया है। 2019 में अपने उच्चायुक्त को वापस बुलाने के पाकिस्तान के फैसले के कारण दोनों देशों के संबंध और बिगड़े। पाकिस्तान ने भी संबंधों को खराब करने की कोशिश करते हुए भारतके साथ व्यापार भी बंद कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ