Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

भारत के रुख से पाक पीएम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के सख्त कदमों से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानिए पूरी खबर।

Author
Edited By : Hema Sharma Updated: Apr 29, 2025 07:03
Shahbaz Sharif
Shahbaz Sharif

Shahbaz Sharif hospitalized: पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तान के प्रति भारत सख्त हो गया है। भारत ने पाक के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए सिंधु जल संधि तोड़ दी। पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिया और भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का फरमान दे दिया है। ऐसे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की तो हवाइयां ही उड़ गई हैं और वो बीमार पड़ गए हैं। शाहबाज शरीफ अस्पताल में एडमिट हैं।

अस्पताल में एडमिट पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ अस्पताल में एडमिट हैं। हालांकि अभी पता नहीं चला है कि उन्हें हुआ क्या है। शाहबाज शरीफ के अस्पताल एडमिट होने के बारे में अस्पताल के पेपर से पता चला जिसमें साफ लिखा है कि वो बीमार हैं। अभी इस बारे में कुछ पता नहीं है कि उन्हें क्या हुआ है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर को लेकर मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान, बोले बिना वीजा भारत में घुसी

कब हुए भर्ती

शाहबाज शरीफ के एडमिट होने का अस्पताल का जो पेपर सामने आया है उसमें 27 अप्रैल तारीख डाली हुई है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वो 27 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती हो गए थे। हालांकि इस बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

जानकारी गुप्त रखने की बात कही

शाहबाज शरीफ के अस्पताल के पेपर में ये भी लिखा है कि उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर को गुप्त रखा जाए। मीडिया को इस बारे में कोई जानकारी न दी जाए। बता दें कि शाहबाज शरीफ रावलपिंडी के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में मेरा अब कौन? 35 साल से भारत में रह रही सारदा बाई का छलका दर्द

First published on: Apr 29, 2025 06:57 AM

संबंधित खबरें