Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की बड़ी एयरस्ट्राइक, काबुल-कंधार समेत कई शहरों को बनाया निशाना

पाकिस्तानी एयरफोर्स ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर बड़ी एयरस्ट्राइक है। अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान ने काबुल-कंधार कई शहरों के निशाना बनाया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 13, 2026 13:35
प्रतीकात्मक

मिडिल ईस्ट जंग के बीच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अफगानिस्तान पर बड़ी एयरस्ट्राइक है। अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान ने काबुल-कंधार कई शहरों के निशाना बनाया है। इसमें नागरिकों के घर बर्बाद हो गए। कई महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। अफगान प्रशासन का दावा है कि पाकिस्तान ने काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका में हवाई हमले किए, जिसमें नागरिक मारे गए हैं। ये हमले रमजान के आखिरी दिनों में हुए हैं। अफगान प्रशासन ने बड़ा दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना ने देश के कई इलाकों में हवाई हमले किए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘ट्रंप पहले भी गलत थे, आज भी…, US प्रेसिडेंट की ईरान नीति पर भड़के अमेरिका के पूर्व NSA

पाकिस्तान के विमानों ने कंधार हवाई अड्डे के पास स्थित निजी एयरलाइन कंपनी काम एयर के ईंधन डिपो को निशाना बनाया। यह कंपनी नागरिक एयरलाइनों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी ईंधन की आपूर्ति करती है। पाक की एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान ने बदले की कसम खाई है। तालिबान ने पाकिस्तान पर बड़े हमले की तैयारी में जुट गया है।

यह भी पढ़ें: ट्रंप को ईरान की सीधी धमकी, सिक्योरिटी चीफ लारीजानी बोले- जब तक गलती की कीमत नहीं

मिडिल ईस्ट की बात करें तो सऊदी अरब ने कहा कि उसके हवाई रक्षा तंत्र ने शुक्रवार तड़के कुछ ही घंटों के भीतर उसके हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले लगभग 50 ड्रोन को रोका गया। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार तड़के ड्रोन का पता चला और उन्हें अपने लक्षित लक्ष्यों तक पहुंचने से पहले ही निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि बड़ी संख्या में ड्रोन सऊदी अरब के लिए हवाई खतरों के असामान्य रूप से उच्च स्तर का प्रतिनिधित्व करते हैं।

First published on: Mar 13, 2026 07:48 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.