Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

Video: भगदड़, दहशत और भीड़ के बीच इमरान खान को इस तरह मार दी गई गोली

इस्लामाबाद: इस वक्त पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान के पंजाब के वजीराबाद शहर में पीटीआई प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के एक कंटेनर के पास फायरिंग हुई है, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं। पूर्व पीएम के मैनेजर राशिद और सिंध के पूर्व गवर्नर इमरान इस्माइल घायल हो गए […]

Author
Edited By : Nirmal Pareek Updated: Nov 3, 2022 22:46
Imran Khan attack
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर अटैक

इस्लामाबाद: इस वक्त पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान के पंजाब के वजीराबाद शहर में पीटीआई प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के एक कंटेनर के पास फायरिंग हुई है, जिसमें पांच लोग घायल हो गए हैं। पूर्व पीएम के मैनेजर राशिद और सिंध के पूर्व गवर्नर इमरान इस्माइल घायल हो गए हैं। इमरान खान सुरक्षित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान के पैर में गोली लगी है और वह घायल हो गए हैं।

अभी पढ़ें पाकिस्तान: अल्लाह ने मुझे दूसरी जिंदगी दी है…फायरिंग के बाद इमरान खान ने दिया ये बयान

---विज्ञापन---

इस वीडियो में देखा जा सकता है की हमलावर किस तरह से गोली लगने के बाद भीड़ से बचकर भागने के प्रयास में है।

 

अभी पढ़ें Imran Khan Attack: हमलावर ने पूरी मैगजीन कर दी थी खाली, इमरान की मौत चाहता था आरोपी

बता दें कि इमरान खान की रैली के दौरान फायरिंग करने वाले बंदूकधारियों की पहचान कर ली गई है। अभी तक मीडिया से प्राप्त तस्वीरों में इमरान खान के कंटेनर के पास रैली में दो लोगों को बंदूक लहराते हुए दिखाया गया है। पाक पंजाब के सीएम परवेज इलाही ने कहा है कि हमले के पीछे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 03, 2022 05:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.