Imran Khan Attack: हमलावर ने पूरी मैगजीन कर दी थी खाली, इमरान की मौत चाहता था आरोपी

Imran Khan attack

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर अटैक

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले के मामले में हमलावर ने पूरी योजनाबद्ध तरीके वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी युवक ने ऑटोमैटिक पिस्टल से हमला बोल था। उसने एक बार में दनादन गोलियां दागी और चंद सेकंड में ही पूरी मैगजीन खाली कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल हो रही है वीडियो में कुछ युवक उसके हाथ से पिस्टल छीनते हुए भी दिख रहें हैं। हमलावर ने इस एंगल से कंटेनर के पास जाकर गोली दागी थी कि इमरान खान उसके निशान पर सही आए। हमलावर पूर्व पीएम की मौत सुनिश्चित करना चहाता था। इसलिए उसने लगातार कई गोलियां चलाई। बताया जा रहा है कि हमलावर का नाम फाजिल भट्टा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने 30 बोर की ऑटोमैटिक पिस्टल से गोली चलाई थी।

विज्ञापन

वहीं, हमले के बाद फवाद खान ने कहा इमरान खान के ऊपर हमला पाकिस्तान के ऊपर हमला है। लोगों ने उन्होंने बदला लेने की अपील की। वह बोले हमारे लीडरर्स के ऊपर बंदूकों से हमला किया गया है। उन्होंने कहा इस हमले के पीछे जो लोग हैं वह कान खोलकर सुन ले इसका बदला लिया जाएगा।

विज्ञापन

हमलावर की पिटाई

गुस्साई भीड़ ने हमलावर को पकड़ लिया। वीडियो में गुस्साई भीड़ हमलावर के बाल पकड़े और उसकी पिटाई करते नजर आ रहें हैं। किसी तरह सुरक्षाबल उसे बचाकर लेकर गए। बताया जा रहा है कि आरोपी फैजल भट्ट का एक ओर साथी मौके से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है।

विज्ञापन

पीएम ने मांगी रिपोर्ट 

उधर, पाकिस्तान पीएम शाहबाज शरीफ ने मामले में हाई लेवल जांच करने के आदेश दिए हैं। इस हमले पर पाकिस्तान उच्च अधिकारियों ने नजर बनाई हुई है। हमले के बाद पीएम शरीफ ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पाकिस्तान के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात हैं। बता दें कि हमले में कुल 9 लोग घायल हुए हैं और एक की मौत हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ