पाकिस्तान: अल्लाह ने मुझे दूसरी जिंदगी दी है...फायरिंग के बाद इमरान खान ने दिया ये बयान

pakistan imran khan

pakistan imran khan

कराची: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला (वजीराबाद) में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक रैली के दौरान गोली मार दी गई। भीड़ में घुसे दो हमलावर उन्हें गोली मारकर फरार हो गए। इस हमले के बाद इमरान खान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- अल्लाह ने मुझे दूसरी जिंदगी दी है। मैं वापस लड़ूंगा इंशाअल्लाह।

वहीं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुजरांवाला में गोलीबारी की घटना की निंदा की है जिसमें पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान घायल हो गए। पीएम ने गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह को निर्देश दिया है कि वह पुलिस महानिरीक्षक और पंजाब के मुख्य सचिव से तत्काल रिपोर्ट मांगें।

भारत की घटना पर नजर

भारत की भी घटना पर पूरी नजर है। इसको लेकर विदेश मंत्रालय का एक बयान भी सामने आया है। इमरान खान पर हमले के बाद MEA ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘भारत हालात पर नजर बनाए हुए है।’ एक मीडिया ब्रीफिंग में बोलते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘यह घटना अभी सामने आई है। हम करीब से नजर रख रहे हैं और हम चल रहे घटनाक्रम की निगरानी करना जारी रखेंगे। कहने के लिए इसके अलावा और कुछ नहीं है क्योंकि घटना ताजी है।

PTI पार्टी के एक वर्कर की मौत

बता दें कि इस घटना में कई और लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, इमरान खान की PTI पार्टी के एक वर्कर की मौत हो गई है। बताया गया कि जैसे ही इमरान खान पर गोली चलाई गई, वह सामने आ गया और सारी गोली खुद पर ले ली। DAWN की खबर के मुताबिक, पीटीआई के इमरान इस्माइल ने कहा, ‘पार्टी प्रमुख इमरान खान के पैर में “तीन से चार” बार गोली मारी गई है।’ Bol TV से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब हमला हुआ तो वह इमरान के बगल में थे। उन्होंने कहा कि फैसल जावेद भी घायल हुए और इमरान के पैर में तीन से चार गोलियां लगीं। बता दें कि फैसल जावेद पीटीआई के सीनेटर हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ