हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पाकिस्तान ने फिर उगला जहर, Operation Sindoor के बाद हनीफ अब्बासी ने दी गीदड़भभकी

Operation Sindoor: भारत की एयर स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी मंत्री हनीफ अब्बासी ने गिदड़भभकी दी है। भारत के खिलाफ उन्होंने फिर से जहर उगला है।

विज्ञापन

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पूरा देश भारतीय सेना पर गर्व जता रहा है। वहीं विंग कमांडर व्योमिका सिंह, कर्नल सोफिया कुरैशी और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑपरेशन की ब्रीफिंग पर बात की। भारत की एयर स्ट्राइक के बीच भी पाकिस्तान अपनी गीदड़ भभकियां देने से बाज नहीं आया। पाक मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत के खिलाफ फिर से जहर उगला। आइए आपको भी बताते हैं हनीफ अब्बासी ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: 9 इलाकों पर ही एयर स्ट्राइक क्यों? जानें व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी ने क्या कहा?

गीदड़भभकी देने से नहीं आए बाज

भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। पाक मंत्री हनीफ अब्बासी ने जहर उगलते हुए गीदड़भभकी दी। उन्होंने लाइव आकर अपने मुल्क को संबोधित किया। साथ ही कहा कि एयर स्ट्राइक का जवाब अब हम देंगे, इसके बदले सौ-सौ को मारा जाएगा।

विज्ञापन

पुराने हमलों से पल्ला झाड़ा

हनीफ ने आगे कहा कि हम पहले ही भारत को क्लीयर कर चुके थे कि हमले में हमारा कोई हाथ नहीं है। मुंबई और दिल्ली में हुए हमले से भी हमारा कोई लेना-देना नहीं रहा है। ऐसे ही कश्मीर पर भी हमने हमला नहीं किया है क्योंकि वो हमारे भाई हैं।

एयर स्ट्राइक को बताया नाइट मेयर

पाकिस्तान के मंत्री ने मुल्क को संबोधित करते हुए आगे कहा कि पाकिस्तान के लिए ये एक नाइट मेयर था। हमारी आर्मी, मंत्री और पाकिस्तानी की आवाम रात भर जागी है। हम एक पल के लिए भी नहीं सोए। अब इसके बदले के लिए भारत को तैयार रहना चाहिए, इन सब के बाद हम चुप बैठने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन

पानी बंद करने पर की बात

हनीफ यहां भी चुप नहीं हुए उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली पर हमला करना हमारे लिए बाएं हाथ का खेल था। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया और अभी हमने ट्रेलर दिखाया है। हमारा पानी बंद किया है हम उन इंस्टॉलेशन को तबाह करेंगे और हमला करेंगे।

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम हमले में उजड़े सिंदूरों का बदला, सेना का मनोबल बढ़ाएं: जनरल वीके सिंह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola