New Zealand: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में मार्च की शुरुआत में ड्रग रैकेट पकड़ा गया था। दरअसल, संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने साउथ ऑकलैंड के मनुकाऊ शहर में रायन प्लेस पर छापा मारा। इस दौरान बीयर कैन में 328 किलोग्राम मेथमफेटामाइन नशीली दवा बरामद की गई थी।
एक आरोपी पकड़ा गया था। पुलिस ने जब आरोपी की जांच की तो वह दंग रह गई। आरोपी कोई आम अपराधी नहीं बल्कि वह भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह का भतीजा है। उसका नाम बलतेज सिंह है।
बता दें कि सतवंत सिंह ने अपने एक साथी बेअंत सिंह ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद अक्टूबर 1984 में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या कर दी थी।
80 के दशक में ऑकलैंड में जाकर बसा परिवार
सतवंत सिंह के भाई और उनका परिवार 1980 के दशक में न्यूजीलैंड चला गया था। इसके बाद ऑकलैंड में जाकर बस गए। वहां रोजी-रोटी के लिए एक छोटी किराने की दुकान खोल ली। सतवंत सिंह का भतीजा होने के कारण स्थानीय गुरुद्वारों में अक्सर बलतेज की आवाभगत होती थी।
पिता रियल स्टेट फर्म के मालिक
अचानक उसकी संपत्ति में बढ़ोत्तरी हो गई। बलतेज सिंह के पिता रे व्हाइट नाम की एक रियल एस्टेट फर्म के मालिक बन गए। उन्होंने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत का एक घर भी खरीदा है। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि बलतेज सिंह को न्यूजीलैंड में आयोजित भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनों के प्राथमिक मास्टरमाइंड और धन उगाहने वालों में से एक माना जाता है। बलतेज सिंह वर्तमान में जेल में है और ड्रग पेडलिंग के लिए उसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है।
यह भी पढ़ें: भरतपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी मौजूद
संबंधित खबरें
सऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
1 hr agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
1 hr ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
5 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
5 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
6 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
6 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
6 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
14 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
15 hrs agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines