Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

Petrol Diesel Price Hike: नेपाल में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर, जानें कितने रुपये बढ़ा रेट?

Nepal Fuel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग का असर नेपाल में भी ईंधन की महंगाई के रूप में पड़ा है। नेपाल सरकार ने देश में पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के रेट बढ़ा दिए हैं। इससे लोगों की आर्थिक स्थिति पर ओर ज्यादा बोझ पड़ गया है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 16, 2026 08:03
Petrol Diesel Cylinder Price
जंग के कारण नेपाल में भी तेल का संकट गहराने लगा है।

Nepal Fuel Price Update: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग का असर अब एक और देश पर पड़ गया है। जी हां, भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी तेल का संकट गहरा गया है। इस वजह से नेपाल में पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर महंगा हो गया। तेल की कमी के कारण तीनों चीजों के रेट एक साथ बढ़ाए गए हैं। नेपाल ऑयल निगम ने पेट्रोल का रेट 31 रुपये, डीजल का रेट 54 रुपये और गैस सिलिंडर का रेट 296 रुपये बढ़ाया है।

पेट्रोल-डीजल नहीं, अब कच्चे तेल का ‘कचरा’ बना नया सिरदर्द, क्या है ‘फ्यूल ऑयल’ और क्यों मची है खलबली?

---विज्ञापन---

मिडिल ईस्ट में जंग के कारण बढ़ाए गए रेट

बत दें कि नेपाल सरकार ने दाम ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध का हवाला देते हुए बढ़ाए हैं। पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने का आदेश जारी करते हुए सरकार ने कहा कि अरब देशों में तनावपूर्ण हालात हैं। होर्मुज स्ट्रेट से ऑयल टैंकर की आवाजाही बाधित होने से तेल का संकट खड़ा हो सकता है। इसलिए पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, ताकि लोग सावधानी से इस्तेमाल करें।

रात 12 बजे से ही नए रेट लागू कर दिए गए

नेपाल ऑयल निगम की बैठक रविवार देर रात तक चली, जिसमें मिडिल ईस्ट के हालातों की समीक्षा करके पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया गया। निगम द्वारा रात को ही प्रेस रिलीज जारी करके बढ़े हुए रेट लागू कर दिए गए। नइ दरें रात 12 बजे से लागू हो गई थीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कच्चे तेल की कीमतें और कच्चे तेल की सप्लाई में बाधा पेट्रोल-डीजल-गैस के रेट बढ़ने के लिए जिम्मेदार हैं।

---विज्ञापन---

ईरान के खिलाफ ट्रंप का बड़ा फैसला, होर्मुज स्ट्रेट सुरक्षा गठबंधन बनाने की घोषणा, NATO को भी सीधी चेतावनी

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर का नया रेट

बता दें कि नए रेट लागू होने के बाद नेाल में पेट्रोल 31 रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा और नया रेट 188 रुपये प्रति लीटर होगा। डीजल 54 रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा और नया रेट 196 रुपये प्रति लीटर होगा। वहीं गैस सिलेंडर 296 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा मिलेगा और नया रेट 2126 रुपये प्रति सिलेंडर होगा। निगम ने नेपाल को पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई देने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का आभार व्यक्त किया है।

First published on: Mar 16, 2026 06:58 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.