ईरान के खिलाफ ट्रंप का बड़ा फैसला, होर्मुज स्ट्रेट सुरक्षा गठबंधन बनाने की घोषणा, NATO को भी सीधी चेतावनी

Middle East War: ईरान की जिद को देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा का जिम्मा उठाने का फैसला किया है। उन्होंने स्ट्रेट की सुरक्षा के लिए एक इंटरनेशनल सिक्योरिटी अलायंस बनाने की घोषणा की है।

Trump on Iran

Credit: Social Media

Hormuz Strait Security Alliance: मिडिल ईस्ट की जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फैसला किया है, जो ईरान के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट सुरक्षा गठबंधन बनाने की घोषणा की है, जिसका ऐलान भी वे इसी हफ्ते कर देंगे। इस गठबंधन का मकसद होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले ऑयल टैंकर को सुरक्षा प्रदान करना होगा। ट्रंप ने दुनियाभर के देशों से इस गठबंधन में शामिल होने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशों से गठबंधन का मेंबर बनने की अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रखने और ग्लोबल ऑयल सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नौसैनिक गठबंधन बनाने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने चीन, फ्रांस, जापान, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया से होर्मुज स्ट्रेट सुरक्षा गठबंधन में शामिल होने और अपने युद्धपोत होर्मुज स्ट्रेट में तैनात करने के लिए भेजने की अपील की है। क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते 20% ग्लोबल ऑयल सप्लाई होता है, लेकिन ईरान इसे बाधित करता रहता है।

NATO सहयोगियों को ट्रंप ने दी चेतावनी

ट्रंप ने एयर फोर्स वन में फ्लोरिडा से वाशिंगटन लौटते समय पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और NATO सहयोगियों को कड़ा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि अगर NATO में सहयोगी देश ईरान के खिलाफ अमेरिका के युद्ध में सहयोग नहीं करेंगे, तो NATO गठबंधन का बहुत बुरा भविष्य होगा। वहीं NATO महासचिव जेम्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि संगठन और इसके मेंबर देश अमेरिका के साथ खड़े हैं, लेकिन युद्ध में प्रत्यक्ष भागीदारी पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

विज्ञापन

अमेरिका-इजरायल के होर्मुज स्ट्रेट बंद

एक इंटरव्यू में भी ट्रंप ने कहा था कि NATO को अमेरिका का साथ देना होगा, वरना यह गठबंधन टूट जाएगा। ट्रंप चाहते हैं कि होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई होने वाला तेल जिस-जिस देश तक पहुंचता है, वह सभी देश इसकी सुरक्षा के लिए आगे आएं। बता दें कि ईरान ने अमेरिका और इजरायल के होर्मुज स्ट्रेट को बंद रखने का ऐलान किया है। साथ ही भारत को अपना दोस्त बताते हुए इंडियन ऑयल टैंकरों को सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट पार कराने का आश्वासन भी दिया है।

विज्ञापन

वहीं भारत ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले अपने ऑयल टैंकरों की सिक्योरिटी के लिए ‘ऑपरेशन संकल्प’ शुरू किया है। इसके तहत समुद्र में नौसेना को तैनात किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ