काठमांडू: नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक देव राज घिमिरे को प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। उन्हें 167 वोट मिले। द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, सीपीएन-यूएमएल विधायक चुनने के प्रस्ताव को 167 वोट मिले।

देव राज घिमिरे खिलाफ कम से कम 100 वोट पड़े, जबकि एक सांसद अनुपस्थित रहे। 275 सदस्यीय निचले सदन में जीत के लिए सिर्फ 138 वोटों की जरूरत थी।

अध्यक्ष के रूप में बैठक की अध्यक्षता करने वाले सबसे पुराने सांसद पशुपति शमशेर राणा ने कहा, मैं घिमिरे को स्पीकर के रूप में चुनने के प्रस्ताव को बहुमत से समर्थन देने की घोषणा करता हूं। काठमांडू पोस्ट के अनुसार घिमिरे की उम्मीदवारी का प्रस्ताव यूएमएल के वाइस-चेयरमैन सुबास नेमबांग ने दिया और सीपीएन (माओवादी सेंटर) के विधायक हितराज पांडे, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेंद्र लिंगडेन ने समर्थन किया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ