News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Iran Shia leader Fatwa: ईरान के शिया धार्मिक नेता ग्रैंड अयातुल्ला नासेर मकारिम शिराजी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ एक फतवा जारी किया है। फतवा में ट्रंप और नेतन्याहू को भगवान का दुश्मन घोषित किया गया और दुनियाभर के मुसलमानों से दोनों जान से मारने का आह्वान किया गया है। ग्रैंड अयातुल्ला नूरी हमदानी ने भी फतवा जारी किया है और कहा है कि जो भी व्यक्ति या सरकार ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को धमकी देगी, उसे भगवान का दुश्मन माना जाएगा। बात दें कि ईरान के शिया नेता देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को चेतावनी दिए जाने से नाराज हैं। इसलिए उन्होंने फतवा जारी कर दिया है।

Iran Shia Leader Fatwa
बता दें कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई अपने परिवार के साथ एक बंकर में छिपकर बैठे हैं। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है कि अगर ईरान के परमाणु ठिकानों पर अब इजरायल और अमेरिका ने हमला किया तो अंजाम बुरा होगा। ईरान अपनी पूरी ताकत के साथ जवाब देगा और मध्य पूर्व में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला करेगा। खामेनेई ने इजरायल पर ईरान की जीत का ऐलान करके देशवासियों को जश्न मनाने को भी कहा है।
खामेनेई की इस चेतावनी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें करार जवाब दिया। ट्रंप ने खामेनेई को एहसान फरामोश कहा और चेतावनी दी कि अगर ईरान ने फिर से परमाणु हथियार बनाने की कोशिश की या सोचा भी तो अमेरिका पहले से ज्यादा हमले करेगा। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई कहां छिपकर बैठे हैं, इजरायल और अमेरिका दोनों को पता है, लेकिन उन्होंने खामेनेई को भयानक मौत से बचाया है और खामेनेई जान बचाने का आभार जताने की बजाय धमकियां दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: नेतन्याहू भ्रष्टाचार के किस केस में फंसे हैं? सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश हुए इजरायल PM तो डोनाल्ड ट्रंप भड़के
बता दें कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम मुसीबत बना हुआ है। इजरायल और अमेरिका नहीं चाहते कि ईरान परमाणु हथियार बनाए, इसलिए इजरायल ने गत 12 जून को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया था। जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइलें दागीं। मिसाइल और ड्रोन अटैक के साथ करीब 12 दिन जंग चली। 11वें दिन अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी की और उन्हें ध्वस्त कर दिया। 13वें दिन अमेरिका ने कतर के जरिए ईरान और इजरायल में सीजफायर करा दिया। सीजफायर के बाद इजरायल तो चुप है, लेकिन ईरान और अमेरिका में जबानी जंग चल रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।