बोइंग-737 प्लेन क्रैश होने से बचा, लैंडिंग करती फ्लाइट रनवे पर डगमगाई, इंडोनेशिया का वीडियो वायरल

Boeing-737 Plane Landing Video: एयरपोर्ट पर लैंडिंग करती फ्लाइट रनवे पर क्रैश होने से बच गई। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटनाक्रम इंडोनेशिया के टैंगरैंग प्रांत के एयरपोर्ट का है। वीडियो देखिए और जानिए क्या मामला है?

Boeing-737 Plane | International Flight | Hong Kong

रनवे पर लैंडिंग करते समय प्लेन हादसे का शिकार हुआ.

Plane Escaped From Crash Landing: भारत में गुजरात जिले के अहमदाबाद शहर में एयर इंडिया का बोइंग-737 प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें 275 लोगों की जान चली गई थी। अब एक और बोइंग-737 प्लेन क्रैश होने से बच गया। घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सांसें अटक जाएंगी। मामला इंडोनेशिया के टैंगरैंग प्रांत का है। टैंगरैंग के सोएकरनो हट्टा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण प्लेन क्रेश होने से बच गया। बैटिक एयरलाइन की फ्लाइट लैंड हो रही थी कि रनवे पर पायलट ने विमान से नियंत्रण खो दिया, लेकिन पायलट ने समय रहते प्लेन को कंट्रोल कर लिया और प्लेन क्रैश होने से बच गया, वरना कई लोगों की जान चली जाती। इस घटनाक्रम का एयरपोर्ट पर खड़े लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

एक तरफ झुक गया था विमान

मिली जानकारी के अनुसार, रनवे पर फ्लाइट खराब मौसम, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण डगमगाई। तेज हवा के कारण रनवे पर लैंडिंग करता विमान एक तरफ झुक गया। विमान का एक पंख रनवे से लगभग टकरा ही गया था। फ्लाइट PK-LDJ बाटिक एयरलाइन की थी। एयरलाइन के कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस स्ट्रैटेजिक ऑफिसर दानंग मंडला प्रिहंतोरो ने घटनाक्रम की पुष्टि की और बताया कि एयरलाइन का बोइंग-737 विमान भारी बारिश के बीच हवाई अड्डे पर उतरा, लेकिन रनवे पर तेज हवा के झोंके ने विमान को उड़ा दिया। विमान को एक तरफ झुका दिया, लेकिन पायलट ने विमान को कंट्रोल कर लिया और सुरक्षित लैंडिंग कराई। इंजीनियर्स की टीम ने विमान की चेकिंग की, लेकिन विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फ्लाइट के लिए विमान को इस्तेमाल किया जा सकता है। बैटिक एयरलाइन की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है।

इंस्टाग्राम और X पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम हैंडल @velljet.vjt द्वारा हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जो अब X पर भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि रनवे के पास पहुंचने पर विमान कई सेकंड के लिए अपनी दाहिनी तरफ झुक गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ