यूक्रेन पर रूस के सबसे बड़े हमले के बाद जेलेंस्की ने मांगी अमेरिका से मदद, एक साल में गंवाए तीन F-16 लड़ाकू विमान

Russia Ukraine War: एक तरफ इजराइल और फिलिस्तीन के बीच जंग चल रही है, तो उसके बाद ईरान और इजराइल भी जंग के मैदान में उतर चुके हैं। वहीं पिछले कई सालों से रूस और यूक्रेन के बीच भी जंग चली आ रही है। इसी कड़ी में रविवार को रूस ने रात में यूक्रेन पर अपना सबसे बड़ा हवाई हमला किया।

Russia Ukraine War

रूस और यूक्रेन की जंग अभी भी जारी है

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन की जंग लगातार जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को रूस ने रात में यूक्रेन पर एक और बड़ा हमला किया। इसकी जानकारी यूक्रेनी अधिकारी ने दी, जिन्होंने बताया कि ‘हमले के लिए रूस ने सैकड़ों ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया। साथ ही यूक्रेनी वायु सेना ने इस बात की भी जानकारी दी कि ‘हमले को रोकने की कोशिश में एक पायलट की भी मौत हो गई।’ इसी के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक बार फिर से अपने लिए सैन्य सहायता का आह्वान किया है।

विज्ञापन

पायलट की मौत

रूसी हमले में F-16 लड़ाकू पायलट की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि हमले के समय पायलट अपना विमान आबादी वाले इलाके से दूर लेकर चला गया था, जिससे वह अपनी जान नहीं बचा पाया। रूस के इस हमले को अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइलें भी शामिल थीं। इससे पूरे देश में भारी तबाही हुई है। साथ ही कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

हमले से खुद को बचाने के लिए कीव के लोग मेट्रो स्टेशनों में छुप गए। वहीं, इस बार हमले ल्वीव में भी देखने को मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पर आमतौर पर इस तरह के हमले कम ही देखे जाते हैं। जिन 537 हवाई हथियारों से हमला किया गया, उनमें ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइलें  शामिल थीं।

विज्ञापन

जेलेंस्की ने मांगी सहयोगियों से मदद

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने हालिया हमलों के बाद अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगियों से अतिरिक्त सैन्य सहायता की मांग की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूक्रेन ने पिछले एक वर्ष में अमेरिका निर्मित तीन F-16 लड़ाकू विमान गंवा दिए हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में मास्को और इस्तांबुल में संभावित शांति वार्ता पर चर्चा की थी।

ये भी पढ़ें: बिग ब्यूटीफुल बिल विवाद के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, एलन मस्क के लिए कही बड़ी बात

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ