---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

बांग्लादेश में हिंदू लड़की से गैंगरेप, ढाका पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Gangrape in Bangladesh: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रेप केस के बाद बांग्लादेश में हिंदू युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की को किडनैप करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पति की शिकायत पर मामले में केस दर्ज हो गया है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

---विज्ञापन---

Gangrape in Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। वारदात राजधानी ढाका से लगभग 66 किलोमीटर दूर कोमिला जिले के मुरादनगर में अंजाम दी गई। ढाका पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करते हुए वीडियो भी बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया गया है। आरोपियों ने वारदात अंजाम देने के बाद पीड़िता और उसके पति को पुलिस को शिकायत देने पर जाने से मारने की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि लड़की को उसके घर में घुसकर पति की आंखों के सामने किडनैप किया गया था।

यह भी पढ़ें:कौन हैं सुकांत मजूमदार? जिन्हें पुलिस ने लिया हिरासत में, कोलकाता रेप केस का कर रहे थे विरोध

---विज्ञापन---

पति ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद

बताया जा रहा है कि लड़की के पति ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई। पुलिस को पोस्ट पर संज्ञान लेकर पीड़िता के पति से संपर्क किया और उसकी शिकायत लेकर रेप केस दर्ज किया। शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा है। पुलिस वारदातस्थल पर जाकर सबूत जुटा चुकी है, CCTV फुटेज भी कब्जे में लिया है। गैंगरेप का मुख्य आरोपी 38 साल का फज्र अली नामक शख्स है, जो पश्चिम परा इलाके के पांचकिट्टा गांव का रहने वाला है। फज्र अली का कनेक्शन भी BNP पार्टी से बताया जा रहा है। हालांकि BNP में उसकी भूमिका क्या थी, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:जबरदस्ती करने, दांतों से काटने, नाखूनों से खरोंच के निशान… कोलकाता लॉ कॉलेज रेप केस में 5 बड़े अपडेट

---विज्ञापन---

मायके आई हुई थी गैंगरेप पीड़िता

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने मुरादनगर पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। उसने आरोपियों के नाम और उनकी पहचान भी बताई है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 दिन पहले ही मायके आई थी। गुरुवार रात की बात है, करीब 10 बजे फज्र अली उसके घर आया था। वह जोर-जोर से दरवाजा पीट रहा था। जब उसने विरोध किया तो वह दरवाजा खोलने को कहने लगा। काफी गहमागहमी के बाद जब उसने दरवाजा खोला तो वह उसके उठाकर ले गया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म भी किया।

First published on: Jun 29, 2025 08:39 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola