Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

NASA का अलर्ट, 33065KM की रफ्तार से आज धरती से गुजरेंगे प्लेन साइज के एस्टेरॉयड!

NASA High Alert 2024: नासा ने अलर्ट जारी किया है। पृथ्वी की ओर 33065 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दो एस्टेरॉयड आ रहे हैं। इसको लेकर एक खास बात नासा ने कही है। ये एस्टेरॉयड साइज में काफी बड़े हैं। दोनों एस्टेरॉयड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Author
Edited By : Parmod chaudhary Updated: Oct 2, 2024 18:31
nasa

2024 RJ16 Plane Sized Asteroid: नासा ने चेतावनी जारी की है कि धरती की ओर तेजी से दो एस्टेरॉयड आ रहे हैं। 2 अक्टूबर को ये क्षुद्रग्रह धरती के बिल्कुल पास से गुजरने वाले हैं। हालांकि दोनों एस्टेरॉयड धरती से सुरक्षित दूरी से गुजर जाएंगे। इनसे कोई खतरा पृथ्वी को नहीं है। नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला ने इसको लेकर पुष्टि की है। पृथ्वी के नजदीक से जो पहला क्षुद्रग्रह गुजरने वाला है, उसे 2024 RO2 नाम दिया गया है। इसका व्यास लगभग 110 फीट बताया जा रहा है। जो एक कमर्शियल प्लेन के साइज का है। यह धरती से लगभग 999000 मील (1607734KM) की दूरी से गुजरेगा। खगोलीय दृष्टि से ये दूरी भले ही कम हो, लेकिन नासा का कहना है कि इससे धरती को किसी तरह के नुकसान का खतरा नहीं है।

यह भी पढ़ें- कहानी उस संत की, जिन्होंने गांधी जी को गिफ्ट किए थे 3 बंदर, दुनिया को द‍िया शांति का संदेश

---विज्ञापन---

यह एस्टेरॉयड 20546 मील (33065KM) प्रति घंटा की रफ्तार से धरती की ओर आ रहा है। 2 अक्टूबर को यह धरती के बिल्कुल पास से गुजरेगा। वहीं, दूसरा क्षुद्रग्रह 2024 RJ16 है। जिसका व्यास करीब 75 फीट है। यह हमारे ग्रह से लगभग 4320000 मील (6952366KM) की दूरी से गुजरेगा। यह पृथ्वी की ओर लगभग 15497 मील (24940KM) प्रति घंटा की रफ्तार से आ रहा है। नासा लगातार इन क्षुद्रग्रहों के ऊपर नजर रख रहा है।

कुछ दिन पहले धरती के पास से गुजरा था 2024 ON

धरती के पास से अक्सर छोटे-मोटे एस्टेरॉयड गुजरते रहते हैं। अधिकतर से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं होता। जिसके बाद अलर्ट भी जारी नहीं किया जाता। कुछ दिन पहले 2024 ON नाम का एस्टेरॉयड गुजरा था। NASA के मुताबिक इस एस्टेरॉयड की रफ्तार 40233 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो 15 सितंबर को पृथ्वी से लगभग 997793 किलोमीटर दूर से आसानी से गुजर गया था। 17 सितंबर को यह एस्टेरॉयड पृथ्वी के सबसे निकटतम बिंदु पर आ गया था। इस एस्टेरॉयड को हाल ही में नासा ने खोजा था। वैज्ञानिकों के अनुसार इसे द वर्चुअल टेलीस्कोप की मदद से देखा जा सकता था।

यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी नहीं, ये चेहरे थे भारतीय नोट की पहली पसंद; आजादी के 22 साल बाद छपी तस्वीर

First published on: Oct 02, 2024 06:31 PM

संबंधित खबरें