---विज्ञापन---

Mukesh Ambani के Jio से जुड़ा बड़ा अपडेट, विदेशी टेलिकॉम कंपनी में इन्वेस्ट होंगे करोड़ों रुपये

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी मुकेश अंबानी ने एक बार फिर करोड़ों जियो यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। भारत के साथ-साथ अब विदेशों में भी जियो प्लेटफार्म पहुंचने लगा है। विदेशी टेलिकॉम कंपनी में करोड़ों का निवेश हुआ है।

---विज्ञापन---

Mukesh Ambani jio latest news: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी मुकेश अंबानी अब देश के बाहर टेलीकॉम बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं। हाल ही में रिलायंस जियो (Reliance jio) ने श्रीलंका की सरकारी टेलीकॉम कंपनी श्रीलंका टेलीकॉम PLC की हिस्सेदारी लेने का इंटरेस्ट दिखाया है।

जियो के साथ इन तीन कंपनियों ने किया आवेदन

जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को श्रीलंका की सरकार ने इस बारे में प्रेस रिलीज जारी कर पुष्टि की है। श्रीलंका सरकार की प्रेस रिलीज के अनुसार देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी का जल्द ही निजीकरण करने की योजना है। जिसके बाद इंडिया की जियो के अलावा Gortune International Investment Holding Ltd और Pettigo Comercio International LDA ने आवेदन किया है।

---विज्ञापन---

लोगों को सस्ती मोबाइल कॉल सेवा मिली

जानकारी के अनुसार मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो (Mukesh Ambani) देश की सबसे बड़ी फोन कंपनी में से एक है। यहां इसके शुरूआत होने पर टेलीकॉम इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव आया था। इससे आम लोगों को सस्ती मोबाइल कॉल सेवा मिली थी। इसके अलावा इंडिया में बड़ी संख्या में लोग जियो फाइबर की इंटरनेट सेवा यूज करते हैं। इंडिया में इस सफलता के बाद अब कंपनी देश से बाहर पसार रही है।

हिस्सेदारी खरीदने के लिए आवेदन मांगे थे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमारे पड़ोसी देश श्रीलंका की इन दिनों आर्थिक हालत खराब है। बीते दिनों श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मदद मिलने के बाद वहां धीरे-धीरे हालत सुधर रहे हैं। अब इस सुधार की कड़ी में श्रीलंका की सरकार ने अपनी सरकारी टेलीकॉम कंपनी का निजी करण करने का फैसला किया है। मीडिया को दिए बयान में सरकारी अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि तय प्रक्रिया का पालन करने के बाद जो कंपनी नियमों को पूरा करेगी उसे ही सरकारी टेलिकॉम कंपनी दी जाएगी। 10 नवंबर 2023 को श्रीलंका सरकार ने अपनी टेलीकॉम कंपनी की हिस्सेदारी खरीदने के लिए आवेदन मांगे थे। बीते 12 जनवरी 2024 को यह आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 15, 2024 04:45 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola