फिलीपीन में यात्री नौका में लगी भीषण आग, 5 की मौत; 87 लोग लापता 

मनीला से रवाना हुई MV जून एस्टर में कोरोन के पास समुद्र में आग लग गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हुई, 42 को बचाया गया और 87 लोग लापता हैं.

Untitled design (76)

फिलीपींस में यात्री नौका में आग, 5 की मौत [Photo-AI Generated]

विज्ञापन

फिलीपीन के पश्चिमी तट के पास समुद्र में एक यात्री नौका में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 87 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. तटरक्षक बल के मुताबिक, राहत और बचाव का काम लगातार जारी है और लापता लोगों की तलाश की जा रही है. 

फिलीपीन तटरक्षक बल की प्रवक्ता कमोडोर नोएमी कायाब्याब ने बताया कि अब तक 42 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है. उन्होंने कहा कि फिलहाल 87 लोगों के लापता होने की जानकारी है, लेकिन बचाव अभियान अभी चल रहा है, इसलिए यह आंकड़ा आगे बदल सकता है. 

विज्ञापन

मनीला से रवाना हुई थी नौका 

अधिकारियों के अनुसार, एमवी जून एस्टर नाम की यात्री नौका मनीला से रवाना हुई थी. बुधवार को जब नौका पलावान प्रांत के कोरोन के पास समुद्र में थी, उसी दौरान उसमें आग लग गई. तटरक्षक बल के मुताबिक नौका पर कुल 134 लोग सवार थे. इनमें 117 यात्री और 17 चालक दल के सदस्य शामिल थे. आग लगने की सूचना मिलते ही बचाव दल सक्रिय हो गए. समुद्र में फंसे यात्रियों को निकालने का अभियान जारी है. अधिकारी हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ लापता लोगों की तलाश पर भी ध्यान दे रहे हैं. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ