Arif Khan
आरिफ खान मंसूरी को डिजिटल मीडिया में करीब 15 वर्षों का अनुभव है . वर्तमान में न्यूज24 की डिजिटल विंग में कार्यरत हैं. इससे पहले देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं.
Read More---विज्ञापन---
यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन से हमला कर दिया. रूस के एयर डिफेंस फोर्सस ने एक घंटे में 11 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया. इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रविवार दोपहर मॉस्को के सभी चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया.
रूसी सिविल एविएशन एजेंसी रोसावियात्सिया ने एक बयान जारी कर कहा कि सुरक्षा कारणों को देखते हुए सभी चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स – डोमोडेडोवो, वनुकोवो, ज़ुकोवस्की और शेरेमेट्येवो – पर एयर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है.
बता दें, रूस-यूक्रेन के बीच पिछले चार वर्षों से युद्ध चल रहा था. रूस का दावा है कि यूक्रेनी ड्रोन नियमित तौर पर मॉस्को समेत अलग-अलग इलाकों पर हमला करते हैं. रूस भी यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन की बौछार से हमला करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।