हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

US-ISrael Iran War LIVE Updates: अस्थायी युद्धबंधी का कल आखिरी दिन, नेतन्याहू ने फिर दी हमले जारी रखने की धमकी

अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध को 4 हफ्ते के करीब हो गए हैं. जंग अभी चल रही है, लेकिन डिप्लोमेसी की कोशिशें तेज हो गई हैं. ट्रंप डील चाहते हैं, जबकि इजरायल और ईरान दोनों हमले जारी रखे हुए हैं. वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है.

विज्ञापन

Live Updates

23:05 (IST) 26 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: इजरायली हमलों के बीच तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं

एएफपी संवाददाता के अनुसार, गुरुवार को उत्तरी तेहरान के ऊपर युद्धक विमानों को देखा गया, जिसके बाद तीन जोरदार धमाके हुए.

ये धमाके रात में बारिश के दौरान हुए, और यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि किन लक्ष्यों को निशाना बनाया गया। इजरायल, जिसने हाल ही में एक वरिष्ठ ईरानी नौसेना कमांडर को मार गिराने का दावा किया है, ने ईरान में लक्ष्यों के खिलाफ और अधिक "व्यापक" हमलों की योजना की घोषणा की है.

23:04 (IST) 26 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: इराक ने खाड़ी देशों और जॉर्डन पर हमलों की निंदा की

इराक के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि वह "खाड़ी देशों और जॉर्डन साम्राज्य पर किसी भी प्रकार की आक्रामकता या हमले की कड़ी निंदा करता है."

मंत्रालय ने आगे कहा कि सरकार "इन हमलों का जिम्मेदारीपूर्वक और शीघ्रता से जवाब देने के लिए संयुक्त रूप से काम करने" के लिए तैयार है.

खाड़ी देशों पर हाल ही में हुए कुछ हमले इराक के भीतर सक्रिय ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा किए गए हैं.

21:48 (IST) 26 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: ईरान और तुर्की के विदेश मंत्रियों में क्या हुई बातचीत?

Iran के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने Turkey के विदेश मंत्री Hakan Fidan के साथ फोन पर बातचीत की - Pakistan के अलावा Turkey भी वो देश है जो US और Iran के बीच मध्यस्थता कर रहा है. बातचीत में जारी युद्ध पर चर्चा हुई. Araghchi ने Fidan को ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी और अमेरिका और इजरायल की आक्रामकता कम करने में तुर्की की कोशिशों के लिए आभार व्यक्त किया. Fidan ने संघर्ष समाप्त करने के लिए परामर्श जारी रखने की बात कही.

20:15 (IST) 26 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: EU ने रूस पर ईरान की मदद का लगाया आरोप

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काया कलास ने रूस पर मध्य पूर्व युद्ध में ईरान की सहायता करने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मॉस्को ईरान को खुफिया जानकारी और ड्रोन प्रदान कर रहा है, जिनका इस्तेमाल अमेरिकियों, पड़ोसी देशों और अमेरिकी अड्डों को निशाना बनाने के लिए हो सकता है.

पेरिस के बाहर आयोजित जी7 बैठक में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कलास ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "रूस ईरान को अमेरिकियों को निशाना बनाने के लिए खुफिया सहायता दे रहा है." उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मॉस्को तेजरान को ड्रोन की आपूर्ति भी कर रहा है.

उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका से रूस पर दबाव बढ़ाने की अपील की. कलास का तर्क था कि यूक्रेन और मध्य पूर्व के युद्ध आपस में गहराई से जुड़े हुए हैं. मॉस्को की सहायता रोकने से ईरान की हमले जारी रखने की क्षमता कम हो सकती है.

18:28 (IST) 26 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: नेतन्याहू ने फिर दी हमले जारी रखने की धमकी

Israel के PM Netanyahu ने एक नए 24-सेकंड के वीडियो में ईरान पर हमले जारी रखने की जानकारी दी - 5 दिन के अस्थायी युद्धबंधी की सीमारेखा के कल पूरा होने से ठीक पहले आए इस वीडियो ने US-Iran शांति वार्ता की संभावना को और कमज़ोर कर दिया है.

Netanyahu ने अपने बयान में कहा कि हम ईरान के ठिकानों पर जोरदार हमले जारी रख रहे हैं. कल रात हमने Hormuz को बंद करने के लिए ज़िम्मेदार IRGC की नौसेना बलों के कमांडर को खत्म कर दिया.

यह हम और हमारे मित्र अमेरिका के बीच सहयोग का एक और उदाहरण है - हमें युद्ध के उद्देश्यों को प्राप्त करना है.

16:21 (IST) 26 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: ट्रंप का दावा- समझौता करने की 'भीख' मांग रहा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, "ईरानी वार्ताकार बहुत अलग और 'अजीब' हैं. वे हमसे समझौता करने की 'भीख' मांग रहे हैं, जो उन्हें करना ही चाहिए क्योंकि सैन्य रूप से उनका पूरी तरह सफाया हो चुका है और उनके वापसी की कोई संभावना नहीं है, फिर भी वे सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं कि वे केवल 'हमारे प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं'. गलत!!! उन्हें जल्द ही गंभीरता दिखानी चाहिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, क्योंकि एक बार ऐसा हो गया तो फिर पीछे मुड़ना संभव नहीं होगा और परिणाम अच्छे नहीं होंगे."

13:50 (IST) 26 Mar 2026

ईरान के शहीद हाशमी नेजाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला

ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता की चर्चाओं के बावजूद ईरान और इजरायल के बीच जंग जारी है. Israel ने ईरान के मशहद शहर के शहीद हाशमी नेजाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला किया है. हमले में इजरायली वायुसेना ने ईरान के एक हवाई रिफ्यूलिंग विमान को निशाना बनाया. हमला इजरायल से लगभग 2,300 किलोमीटर दूर हुआ, जो अब तक का इजराइल का सबसे लंबी दूरी का हमला था. हालांकि ईरानी मीडिया के अनुसार हवाई अड्डे की इमारतों या रनवे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

12:19 (IST) 26 Mar 2026

ईरान की धमकी- 'हमले हुए तो तबाह कर देंगे बुनियाद'

ईरान की संसद के स्पीकर, मुहम्मद बाग़र ग़ालिबाफ ने X पर पोस्ट कर दावा किया है कि 'दुश्मन' एक क्षेत्रीय देश की मदद से ईरान के एक तेल समृद्ध द्वीप पर कब्जे की योजना बना रहे हैं. उन्होंने चेतावनी है कि अगर दुश्मनों ने एक कदम भी बढ़ाया तो उस क्षेत्रीय देश के सभी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर बिना किसी सीमा के लगातार हमले किए जाएंगे. माना जा रहा है कि यह इशारा सीधे तौर पर ईरान के सबसे महत्वपूर्ण तेल समृद्ध इलाके, खार्ग द्वीप (Kharg Island) की ओर है, जिस पर अमेरिका की नज़र है. वहीं, ईरान के निशाने पर वह 'क्षेत्रीय देश' सऊदी अरब है. ग़ालिबाफ ने बिना लाग-लपेट के चेतावनी दी है कि अगर दुश्मनों ने एक कदम भी आगे बढ़ाया, तो उस क्षेत्रीय देश (सऊदी अरब) के सभी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर 'बिना किसी सीमा' के लगातार हमले किए जाएंगे.

09:14 (IST) 26 Mar 2026

समंदर में आमने-सामने ईरान और अमेरिका

युद्ध के मैदान के साथ-साथ समंदर में भी हलचल तेज है. ईरानी सेना ने मंगलवार रात अमेरिकी विमानवाहक पोत USS Abraham Lincoln पर 'खोर्रमशहर-4' बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया. ईरान का दावा है कि मिसाइल जहाज के पास गिरी, जिससे उसे अपनी पोजीशन बदलनी पड़ी. CENTCOM ने कहा कि मिसाइल को इंटरसेप्ट कर लिया गया था, लेकिन सुरक्षा के नाते जहाज को अरब सागर में दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है.

09:12 (IST) 26 Mar 2026

ईरान में हॉर्मुज स्ट्रेट पर फंसे जहाज

ईरान के 'बंदर अब्बास' बंदरगाह पर जहाजों की लंबी कतार लग गई है. युद्ध के डर से इन्हें हॉर्मुज स्ट्रेट पार करने की अनुमति नहीं मिली है. इनमें कई भारतीय जहाज भी शामिल हैं, जो स्थिति सामान्य होने और समझौते का इंतजार कर रहे हैं.

09:11 (IST) 26 Mar 2026

अमेरिका की टारगेट लिस्ट से हटे ईरान के बड़े नाम

'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजराइल ने अगले 4-5 दिनों के लिए ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बाघर ग़लीबाफ़ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची को अपनी 'Target List' से हटा दिया है. माना जा रहा है कि यह फैसला बातचीत के जरिए युद्ध को शांत करने की कोशिशों के तहत लिया गया है.

09:10 (IST) 26 Mar 2026

ट्रंप का बड़ा दांव: शनिवार तक हो सकता है युद्धविराम?

इजराइल की 'N12 News' के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस शनिवार तक ईरान में युद्धविराम की घोषणा कर सकते हैं. ट्रंप का मानना है कि ईरान का नेतृत्व समझौता करना चाहता है, लेकिन वे अंदरूनी डर के कारण इसे खुलकर स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि किसी सटीक समझौते की संभावना फिलहाल कम है, फिर भी ट्रंप का यह कदम क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को पूरी तरह बदल सकता है.

22:43 (IST) 25 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: ईरान के साथ युद्ध 'समाप्त होने की कगार पर अमेरिका- US स्पीकर

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर माइक जॉनसन ने बुधवार को कहा कि ईरान के साथ युद्ध "समाप्त होने की कगार पर" है और "लक्ष्य पूरे हो चुके हैं," हालांकि उन्होंने मध्य पूर्व में जारी अमेरिकी सैन्य तैनाती को तेहरान के लिए एक संकेत बताया.

जॉनसन ने कहा, "सैनिक तैनाती और ज़मीनी स्तर पर सैनिकों की तैनाती में बहुत अंतर है. हमारे सैनिक ज़मीनी स्तर पर तैनात नहीं हैं. मुझे नहीं लगता कि यह हमारा इरादा है, लेकिन मुझे लगता है कि ईरान को इस तैनाती पर नज़र रखनी चाहिए और इसे गंभीरता से लेना चाहिए."

22:37 (IST) 25 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: युद्ध समाप्त करने के लिए ईरान की क्या हैं 5 शर्तें

ये शर्तें इस प्रकार हैं:

1 हमले और हत्याओं का पूर्ण बंद होना

2 युद्ध दोबारा ईरान पर न थोपा जाए, इसके लिए ठोस गारंटी

3 युद्ध में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की सुनिश्चित व्यवस्था हो

4 क्षेत्र के सभी मोर्चों पर युद्ध का अंत हो - Iran के proxy के खिलाफ भी

5 होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की संप्रभुता को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिले

22:32 (IST) 25 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: ईरानी राष्ट्रपति ने थपथपाई लीडरशिप की पीठ

मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा, "जैसा कि हमारे शहीद नेता ने ज़ोर दिया था, हम दृढ़ता से मानते हैं कि देश के प्रमुख मामलों में एक ही आवाज़ होनी चाहिए. आज भी, युद्ध और उसके संचालन के मामले में, आदरणीय सर्वोच्च नेता के मार्गदर्शन में सभी निर्णय लेने वाले निकाय एकजुट और एकमत हैं, एक स्वर में बोल रहे हैं. यह एकता प्रभावी प्रबंधन, संकटों पर काबू पाने और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की रीढ़ है."

21:00 (IST) 25 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: ईरान ने अमेरिका से मांगा मुआवजा

रॉयटर्स ने प्रेस टीवी के हवाले से एक अधिकारी को बताया कि ईरान ने संघर्ष समाप्त करने के लिए अपनी शर्तों के हिस्से के रूप में युद्ध क्षति के लिए स्पष्ट निर्धारण और गारंटीशुदा भुगतान की मांग की है.

20:19 (IST) 25 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: ईरान ने अमेरिका की शर्तों को किया खारिज, जरूरत से ज्यादा बताया

Iran ने अमेरिकी प्रस्ताव की शर्तों को ज़रुरत से ज्यादा बताते हुए खारिज कर दिया है - मध्यस्थ को ये भी बताया है कि बातचीत के लिए Iran की तरफ से की जा रही 'रक्षात्मक कार्रवाइयां' रोकी नहीं जाएंगी

प्रेस टीवी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार Iran ने युद्ध खत्म करने के लिए तीन मुख्य शर्तें रखी हैं. Nuclear प्रोजेक्ट से जुड़े उसके अधिकारों की मान्यता, मुआवजे का भुगतान और °भविष्य में हमले न होने की गारंटी. राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि अमेरिका और इजरायल को इन मांगों को मानना होगा. Iran ने साफ कहा है कि वह राष्ट्रपति ट्रंप को युद्ध समाप्ति का समय तय नहीं करने देगा और अपनी रक्षा तब तक जारी रखेगा जब तक शर्तें पूरी न हों.

19:35 (IST) 25 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: अमेरिका से छूट की मांग क्यों कर रहा फिलीपींस

अमेरिका में फिलीपींस के राजदूत ने कहा कि फिलीपींस, वाशिंगटन के साथ मिलकर ऐसी छूट हासिल करने की कोशिश कर रहा है जिससे वह अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित देशों से तेल आयात कर सके और ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित कर सके.

आयातित ऊर्जा पर अत्यधिक निर्भर इस देश ने मध्य पूर्व संघर्ष के कारण वैश्विक तेल प्रवाह में व्यवधान के चलते राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल घोषित कर दिया है.

राजदूत जोस मैनुअल रोमुआल्डेज़ ने रॉयटर्स को बताया, "हम अमेरिकी प्रतिबंधित देशों से तेल खरीदने के लिए छूट या रियायतें प्राप्त करने हेतु विदेश विभाग के साथ काम कर रहे हैं."

18:42 (IST) 25 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: पाकिस्तान कर रहा अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता?

Reuters के हवाले से खबर है कि US-Iran वार्ता के लिए Pakistan के जरिये शर्तों के आदान प्रदान हो गया है. अब बातचीत का Venue तय होना है - दो विकल्पों पर चल रही बात - Islamabad या Ankara (Turkey). आंशिक युद्धबंदी का 5वां दिन परसों यानी 27 March को पूरा हो रहा है.

18:35 (IST) 25 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: ईरान ने कहा- अमेरिका की हर गतिविधि पर पैनी नजर

अमेरिकी फौज के 31st Marine Expeditionary Unit (31st MEU) और 82nd Airborne Division के युद्ध में deployment की ख़बरों के बीच Iran की संसद के Speaker Ghalibaf ने जारी किया बयान.

हम क्षेत्र में अमेरिका की सभी गतिविधियों, विशेष रूप से सैनिकों की तैनाती पर पैनी नज़र रख रहे हैं. जो चीज़ जनरलों ने बिगाड़ी है, उसे सैनिक भेज कर ठीक नहीं कर सकते - वे नेतन्याहू के फैलाये भ्रम का शिकार हो जाएंगे. हमारी धरती की रक्षा करने के हमारे संकल्प की परीक्षा न लें. Ghalibaf खुद IRGC के कमांडर रह चुके हैं और उनके तेवर बता रहे हैं कि 27 March को अमेरिका द्वारा तय पांच दिनों की अस्थायी युद्धबंदी के ख़त्म होने बाद दोनों लड़ाई और भीषण होने जा रही है.

17:59 (IST) 25 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर किया बड़ा हमला

इजरायल ने ईरान के पनडुब्बियां बनाने वाले एकमात्र ठिकाने पर किया बड़ा हमला

17:58 (IST) 25 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: ईरान से युद्ध खत्म करना चाहते हैं ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान से युद्ध खत्म करना चाहता है.

17:46 (IST) 25 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी की मात्रा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत की

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा कहा, "जैसा कि मैंने पहले उल्लेख किया था, 21 तारीख को भारत सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी की मात्रा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी. इसके साथ ही, सरकार ने सभी राज्य सरकारों से धाबों, होटलों, औद्योगिक कैंटीनों, सामुदायिक रसोईघरों और राज्य सरकारों या स्थानीय निकायों द्वारा संचालित सब्सिडी वाली कैंटीनों को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है. इसके अतिरिक्त, 5 किलोग्राम के सिलेंडरों के वितरण में प्रवासी मजदूरों को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए. इन उपायों के परिणामस्वरूप, अब तक लगभग 26 राज्यों ने करीब 22,000 टन व्यावसायिक एलपीजी आवंटित किया है. यह आवंटन पूरे देश को कवर करता है, जिसमें राज्य सरकारों द्वारा आवंटित मात्रा और तेल विपणन कंपनियों द्वारा आपूर्ति की गई मात्रा दोनों शामिल हैं. इन संयुक्त प्रयासों के कारण, कल लगभग 30,000 पांच किलोग्राम के सिलेंडर वितरित किए गए."

16:53 (IST) 25 Mar 2026

US-ISrael Iran War LIVE Updates: पिछले 25 दिनों में लगे 2.5 लाख नए पीएनजी कनेक्शन

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बुधवार को बताया- 'पिछले 25 दिनों में 2.5 लाख नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं. इसके अलावा, लगभग 2.20 लाख उपभोक्ताओं ने एलपीजी से पीएनजी कनेक्शन बदले हैं. साथ ही, 2.5 लाख नए आवेदन या पंजीकरण प्राप्त हुए हैं.'

14:58 (IST) 25 Mar 2026

ईराक में PMF के ठिकाने पर बड़ा हवाई हमला, 7 सैनिकों की मौत

इराक के अनबार प्रांत में अल-हब्बानियाह सैन्य क्षेत्र के पास पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (PMF) के एक संयुक्त ठिकाने पर एयरस्ट्राइक हुई है. इराकी रक्षा मंत्रालय के अनुसार 7 सुरक्षा कर्मी मारे गए, 13 घायल हुए. हमला सैन्य स्वास्थ्य क्लिनिक को निशाना बनाकर किया गया. कुछ रिपोर्ट्स और PMF सूत्रों में शुरुआती आंकड़े 2 सैनिकों की मौत और 20 घायल बताए गए थे, लेकिन बाद में कुल मौतें 7 तक पहुंच गईं. मरने वालों में PMF के अनबार ऑपरेशंस कमांडर साद दावाई अल-बैजी भी शामिल थे. PMF ने हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है. इराक सरकार ने इसे संप्रभुता का उल्लंघन और गंभीर वृद्धि बताया है.

10:24 (IST) 25 Mar 2026

ईरान के खिलाफ जंग को जारी रखना चाहते हैं सऊदी अरब के प्रिंस

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ईरान के साथ किसी भी तरह के समझौते या युद्धविराम की पहल के सबसे मजबूत विरोधी के रूप में सामने आए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बार-बार समझा रहे हैं कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को पूरी ताकत से जारी रखा जाए, क्योंकि यह मध्य पूर्व को हमेशा के लिए बदलने का ऐतिहासिक मौका है।

08:14 (IST) 25 Mar 2026

ईरान ने इजरायल के तेल अवीव पर कलस्टर मिसाइल दागे

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. बीती रात ईरान ने इजरायल के Tel Aviv पर कलस्टर मिसाइल दागे. हमले में कम से कम 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. ईरान अपनी मिसाइलों जा असर बढ़ाने के लिए लगभग प्रतिदिन कलस्टर बम वाली मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है.

07:49 (IST) 25 Mar 2026

इजरायल ने ईरान की सप्लाई लाइन को निशाना बनाया

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने ईरान के बंदर अंजली पोर्ट के पास स्थित सप्लाई लाइन को निशाना बनाया है. यह इलाका कैस्पियन सागर के किनारे स्थित है. अब तक यह माना जाता था कि यह रूट इजरायल की पहुंच से दूर और सुरक्षित है, लेकिन इस हमले ने ईरान और रूस दोनों की सुरक्षा रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

07:32 (IST) 25 Mar 2026

सालों से अमेरिकी फौज का इंतजार, जरा और करीब आ जाओ

जहां अमेरिकी राष्ट्रपति Trump का दावा ये है कि Iran की मौजूदा लीडरशिप अमेरिका से वार्ता के लिए तैयार है - वहीं Iran की तरफ से ऐसी कोई जानकारी नहीं आ रही। Trump के दावे के उलट Iran की मौजूदा सरकार के अधिकारी Ali Akbar Ahmadian ने tweet कर कहा है कि - हम सालों से अमेरिकी फ़ौज का इंतज़ार कर रहे हैं। अमेरिकी सिपाहियों से बस इतना कहना चाहते हैं - ज़रा और करीब आ जाओ

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग को 4 हफ्ते के करीब हो गए हैं. 28 फरवरी 2026 को शुरू हुई जंग में एक तरफ जहाँ कूटनीतिक गलियारों में शांति की सुगबुगाहट है, वहीं दूसरी ओर समंदर में मिसाइलों के टकराने की गूंज सुनाई दे रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की संभावित घोषणा और ईरानी मिसाइल हमलों ने पूरी दुनिया की नजरें इस क्षेत्र पर टिका दी हैं। इससे पहले US-इजरायल के संयुक्त हमलों में तेहरान के दक्षिणी इलाके में 12 लोगों की मौत और 28 घायल हुए. तेहरान में बिजली गुल की खबरें आ रही हैं. ईरान ने भी इजरायल पर नई मिसाइलें दागीं, तेल अवीव, नेशेर, अराद, दिमोना आदि जगहों पर हमले में 1 मौत और 12 के अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. मिसाइलें इजरायली शहरों में नुकसान पहुंचा रही हैं. हिजबुल्लाह भी इजरायल पर रॉकेट और मिसाइल हमले कर रहा है.

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि US और ईरान के बीच अच्छी बातचीत चल रही है. उन्होंने ईरान के पावर प्लांट्स पर 48 घंटे में हमले की डेडलाइन को 5 दिन के लिए टाल दिया है. ट्रंप का दावा है कि बातचीत में समझौते के मुख्य बिंदुओं पर सहमति बन सकती है और जंग जल्द खत्म हो सकती है. ईरान ने ट्रंप के बातचीत के दावे को फर्जी बताया है. उन्होंने कहा कि न तो सीधे और न ही अप्रत्यक्ष रूप से कोई बातचीत हो रही है.

ईरान और इजरायल-अमेरिकी की जंग के 26वें दिन होने वाले घटनाक्रमों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola