Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

US-Israel Iran War LIVE Updates: जंग के बीच ऑस्ट्रेलिया-सिंगापुर का समझौता, एक दूसरे को देंगे तेल और गैस

Middle East War LIVE Updates: मिडिल ईस्ट की जंग विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गई है। परमाणु युद्ध का खतरा अब दुनिया पर मंडराने लगा है, क्योंकि ईरान-इजरायल ने एक दूसरे के परमाणु ठिकानों पर हमले किए हैं। तीसरा विश्व युद्ध भी दस्तक दे रहा है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए करीब 21 देश समुद्र में अपनी सेना उतारने के लिए तैयार हैं।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 23, 2026 10:31 IST
US-Israel Iran War LIVE Updates
Credit- News 24 GFX

US-ISrael Iran War LIVE Updates: अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध को 3 हफ्ते हो गए हैं। 28 फरवरी 2026 को शुरू हुई जंग को आज 24 दिन हो गए हैं। इन 24 दिन में इजरायल समेत मध्य पूर्व के करीब 10 देशों में खूब तबाही मची है। ईरान और अमेरिका-इजरायल के लोग और सेना के अधिकारी-जवान जान गंवा चुके हैं। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक करके दुनियाभर में तेल-गैस की सप्लाई को अलग से नुकसान पहुंचाया है। युद्धविराम की गुंजाइश नहीं, क्योंकि युद्ध अब विनाशकारी हो चुका है।

परमाणु ठिकानों पर हमले होने से संकट बढ़ा

इजरायल ने ईरान के गैस प्लांट साउथ पार्स पर हमला किया तो ईरान ने कतर और सऊदी अरब में तेल-गैस प्लांट पर हमले किए। फिर इजरायल-अमेरिका ने ईरान ने नतांज परमाणु ठिकाने पर हमला किया। बदला लेते हुए ईरान ने इजरायल के अराद और डिमोना परमाणु ठिकानों पर मिसाइलें दागी। फिर यरुशलम और वेस्ट बैंक में मिसाइलें दागीं। ईरान ने सीधी धमकी दी है कि इजरायल-अमेरिका जिस पर हमला करेंगे, ईरान बदले में उसी पर हमला करेगा। युद्धविराम स्वीकार नहीं, पूर्ण युद्ध का खात्मा ही समाधान है।

---विज्ञापन---

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी दुनिया में टेंशन बढ़ी

बता दें कि जंग के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आवाजाही ठप होने से तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई चेन चरमराई है। कई देशों के ऑयल-गैस टैंकर समु्द्र में फंसे हैं। इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि वह 48 घंटों के भीतर ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ खोल दे, नहीं तो अमेरिकी सेना ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले करेगी। पलटवार करते हुए ईरान ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट सिर्फ मित्र देशों के लिए खुली है और खुली रहेगी। अगर ईरान के ग्रिड पर हमला हुआ तो अरब देशों के पावर ग्रिड तबाह कर देंगे।

ईरान और इजरायल-अमेरिकी की जंग के 24वें दिन होने वाले घटनाक्रमों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---
10:31 (IST) 23 Mar 2026
US-Israel Iran War LIVE Updates: मिडिल ईस्ट जंग के बीच ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर का समझौता

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच तेल-गैस की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए देश एक दूसरे की मदद करने लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने सिंगापुर के PM लॉरेंस वोंग से मुलाकात करके एक फैसला किया है। दोनों देश एक-दूसरे को डीजल और LNG यानी लिक्विड नेचुरल गैस की सप्लाई सुनिश्चित करेंगे, यानी अगर एक देश को जरूरत पड़ेगी तो दूसरा मदद करेगा।

10:12 (IST) 23 Mar 2026
US-Israel Iran War LIVE Updates: ईरान में जमीनी सैन्य कार्रवाई करेगा अमेरिका

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध में अमेरिका अपने जमीनी सिपाही उतारेगा। ऐसा दावा इजरायल के Channel i24 ने किया है। i24 सूत्रों के मुताबिक जानकारी सहयोगी देशों को दे दी गई है। खर्ग आइलैंड पर कब्जे के दौरान ग्राउंड इन्वेजन के लिए अमेरिकी सिपाही उतरेंगे। वाशिंगटन पोस्ट ने भी कहा है कि करीब 4500 US Marines पश्चिम एशिया की तरफ (युद्ध लड़ने ) जा रहे हैं

09:37 (IST) 23 Mar 2026
US-Israel Iran War LIVE Updates: पाकिस्तान में ईंधन की कीमतें 200% बढ़ी

मिडिल ईस्ट की जंग के कारण पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। अब होर्मुज स्ट्रेट पर टेंशन बढ़ने से पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल-डीजल और महंगा कर दिया है, लेकिन सिर्फ लग्जरी वाहनों के लिए महंगाई बढ़ी है। लग्जरी वाहनों में इस्तेमाल होने वाले हाई-ऑक्टेन ईंधन पर शुल्क को 100 से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वैश्विक तेल कीमतों में उछाल और क्षेत्रीय तनाव के कारण पाकिस्तान में ऊर्जा संकट दिन प्रतिदिन गहराता जा रहा है।

09:23 (IST) 23 Mar 2026
US-Israel Iran War LIVE Updates: मिडिल ईस्ट जंग पर पोप लियो का बयान

मिडिल ईस्ट जंग पर पोप लियो का बयान भी आ गया है। उन्होंने कहा कि इन युद्धों से होने वाली मृत्यु और पीड़ा इंसानों के लिए कलंक है और ईश्वर तक पहुंचने वाली एक चीख है, जिसका दर्द ईश्वर को भी महसूस होगा।

09:05 (IST) 23 Mar 2026
US-Israel Iran War LIVE Updates: अमेरिका की अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

अमेरिका ने दुनियाभर में अपने नागरिकों को लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका के लोग सतर्क रहें और सुरक्षित रहें। अगर संभव है तो अपने वतन वापस लौट आएं। किसी भी तरह समस्या के लिए अमेरिकन एंबेसी के संपर्क में रहें। युद्धग्रस्त देशों की यात्रा न करें। अगर कोई खतरा महसूस हो तो वतन लौट आएं। वतन लौटने में दिक्कत हो रही हो तो एंबेसी से सपंर्क करें। अमेरिकी सरकार मदद करेगी।

First published on: Mar 23, 2026 08:58 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.