'… तो पूरी तरह बंद कर देंगे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ट्रंप की धमकी पर अब ईरान ने दी खतरनाक वॉर्निंग

Street of Hormuz: मिडिल ईस्ट में विवाद 28 फरवरी से तेज हुआ, जब अमेरिका व इजरायल ने ईरान पर हमले किए. ईरान ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे होर्मुज पहले ही आंशिक रूप से बाधित है. 20 से अधिक देशों ने ईरान की निंदा की है, लेकिन तेहरान पीछे हटने को तैयार नहीं.

Donald Trump

ईरान के साथ 28 फरवरी 2026 से जंग जारी है।

मध्य पूर्व संकट के बीच ईरान ने आक्रामक रुख अपनाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कड़ा संदेश दिया है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेताया कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले की स्थिति में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा. IRGC ने स्पष्ट कहा कि तब तक यह वैश्विक तेल जीवनरेखा दोबारा खुलेगी ही नहीं, जब तक क्षतिग्रस्त परमाणु संयंत्र पूरी तरह बहाल न हो जाएं.

विज्ञापन

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर खतरा


यह चेतावनी ट्रंप की धमकियों के सीधे जवाब में आई है, जहां उन्होंने ईरान को सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी थी. होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया का 20 प्रतिशत तेल गुजरता है, और इसकी पूर्ण बंदी से पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे वैश्विक मंदी का गहरा संकट पैदा हो सकता है, जिसका असर भारत जैसे आयातक देशों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा.

विज्ञापन

इजरायल और अमेरिकी कंपनियों पर निशाना


ईरान का गुस्सा इजरायल तक फैल चुका है. आईआरजीसी ने कहा कि हमले पर इजरायल के पावर प्लांट्स, ऊर्जा ग्रिड व संचार तंत्र को ध्वस्त कर दिया जाएगा, जिससे वहां पूर्ण अंधेरा छा जाएगा. साथ ही, अमेरिकी निवेश वाली क्षेत्रीय कंपनियों को नष्ट करने की धमकी भी दी गई है. यह आर्थिक प्रतिशोध की रणनीति दर्शाता है, जो सैन्य से कहीं आगे की चोट पहुंचाएगी.

विज्ञापन

20 से अधिक देशों ने की ईरान की निंदा


मिडिल ईस्ट में विवाद 28 फरवरी से तेज हुआ, जब अमेरिका व इजरायल ने ईरान पर हमले किए. ईरान ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे होर्मुज पहले ही आंशिक रूप से बाधित है. 20 से अधिक देशों ने ईरान की निंदा की है, लेकिन तेहरान पीछे हटने को तैयार नहीं. ट्रंप प्रशासन अब सैन्य विकल्पों पर विचाररत है, जबकि ईरान ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है. स्थिति और गंभीर होती जा रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ