Mexico Firing: मैक्सिको में फिर गोलीबारी की घटना, मेयर और उनके पिता समेत 18 लोगों की मौत, देखिए वीडियो

Mexico Firing

नई दिल्ली: मैक्सिको में गोलीबारी की घटना सामने आई है। अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग में 18 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इलाकों को घेर लिया है। हमले मेयर और उनके पिता की भी मौत हो गई है। ये वारदात मैक्सिको के सैन मिगुअल टोटोलापन शहर हुई है।

इस हमले में मारे गए लोगों में मेयर कॉनराडो मेंडोजा, उनके पिता और पूर्व मेयर जुआन मेंडोजा और शहर के अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

हमले के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई भी कि लेकिन बंदूकधारी भागने में कामयाब रहे। फिलहाल आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

इस बीच इस घटना की जिम्मेदारी आपराधिक संगठन लॉस टकीलेरोस ने सोशल मीडिया वोडियो पोस्ट कर हमले की जिम्मेदारी ली, हालांकि स्थानीय अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई पुष्टि नहीं की है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ