---विज्ञापन---

दुनिया

‘ईरान जाना खतरनाक हो सकता है’, अमेरिका की अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी

US Travel Advisory: अमेरिका के नागरिकों के लिए ईरान जाना खतरनाक हो सकता है। खासकर ईरानी मूल के अमेरिका नागरिकता वाले लोग ईरान न जाएं। अमेरिका के विदेश विभाग की ओर से ट्रैवल एडवाइजरी जारी करने हुए ईरान जाने के नुकसान बताए गए हैं। साथ ही आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

US Travel Advisory: अमेरिका ने दुनियाभर में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि लोग मध्य पूर्व के देश ईरान न जाएं। ईरान जाना खतरनाक साबित हो सकता है। ईरान की यात्रा करना जोखिमों से भरा है, इसलिए अमेरिका के विदेश विभाग की ओर से चेतावनी जारी की जाती है। लोगों से अपील है कि वे ट्रिप प्लान करने से पहले एडवाइजरी जरूर पढ़ लें। अमेरिका के विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने एडवाइजरी के बारे में मीडिया को बताया और कहा कि ईरानी मूल के लोगों से ईरान नहीं जाने की आग्रह करते हैं। अमेरिका के टूरिस्ट भी इसका खास ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें:क्या है मार्को पोलो ब्रिज घटना? जिसने दी थी दूसरे विश्व युद्ध को दस्तक, तीसरे के लिए कौन होगा जिम्मेदार?

---विज्ञापन---

ईरान को पसंद नहीं दोहरी नागरिकता

अमेरिका के विदेश विभाग की ओर से कहा गया है कि ईरान की सरकार को दोहरी नागरिकता रखने वाले लोग बिल्कुल पसंद नहीं हैं, इसलिए अमेरिका की नागरिकता रखने वाले ईरानी मूल के लोग भी ईरान न जाएं तो बेहतर होगा, वरना परेशानी में फंस सकते है। ईरान की पुलिस उन्हें हिरासत में ले सकती है और बचाव करने की सुविधा का इस्तेमाल भी नहीं करने लेगी। हालांकि ईरान और इजरायल में सीजफायर हो चुका है, लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चल रहा है। ईरान लगातार अमेरिका और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के धमकियां दे रहा है। ऐसे में अमेरिका के नागरिक ईरान में सुरक्षित नहीं हैं।

अमेरिका ने लॉन्च की वेबसाइट

ईरान की यात्रा न करने संबंधी एडवाइजरी से जुड़ी एक वेबसाइट state.gov लॉन्च की गई है। इस पर ट्रैवल एडवाइजरी कई भाषाओं में अपलोड की गई है। वेबसाइट पर अन्य देशों की यात्रा को लेकर भी जानकारी अपलोड की गई है। अमेरिका के नागरिक किसी भी देश का, किसी भी तरह का ट्रिप प्लान करने से पहले इस वेबसाइट को सर्फ जरूर कर लें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:तीसरी पार्टी की एंट्री से अमेरिका की राजनीति पर क्या पड़ेगा असर? रिपब्लिकन-डेमोक्रेटिक कैसे-कितना उठाएंगी नुकसान

ईरान-इजरायल की जंग से तनाव के हालात

बता दें कि ईरान और इजरायल की जंग के चलते ईरान और अमेरिका के संबंध तनावूपर्ण हुए है। ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को रोकने के लिए इजरायल ने गत 12 जून को ईरान पर हमला किया। ईरान के खिलाफ कार्रवाई में अमेरिका ने इजरायल को समर्थन दिया। इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया तो ईरान ने भी जवाबी सैन्य कार्रवाई की।

---विज्ञापन---

12 दिन चली जंग में ईरान को कई बार सीजफायर करने के लिए कहा गया, लेकिन ईरान अपनी जिद पर अड़ा रहा तो अमेरिका ने भी ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। हालांकि कतर की मध्यस्थता से ईरान और इजरायल में सीजफायर हो गया, लेकिन ईरान-अमेरिका में तनातनी चल रही है।

First published on: Jul 11, 2025 06:25 AM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola