---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

आज नहीं होगी शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर वापसी, जानें क्यों अंतरिक्ष में अटकी Axiom-4 की टीम

Shubhanshu Shukla Will Not Return Today: भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पिछले 12 दिनों से काम कर रहे हैं। आज शुभांशु शुक्ला और उनकी Axiom-4 टीम की पृथ्वी पर वापसी थी, अब नहीं होगी। चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है...

---विज्ञापन---

Shubhanshu Shukla Will Not Return Today: भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर वापसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, इंटरनेशन स्पेस स्टेशन (ISS) पर Axiom-4 मिशन के तहत शुभांशु शुक्ला पिछले 12 दिनों से काम कर रहे हैं। योजना के अनुसार, आज Axiom-4 टीम के साथ शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर वापसी होने वाली थी। लेकिन इस बीच यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ESA) ने Axiom-4 टीम की वापसी को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है। ESA ने कहा कि स्पेस स्टेशन पर मौजूद Axiom-4 की टीम की पृथ्वी पर वापसी 14 जुलाई से पहले संभव नहीं है।

वापसी में होगी 3-4 दिन की देरी

Axiom-4 मिशन की टीम कमांडर पेगी व्हिटसन, टिबोर कपु, उजनान्स्की-विस्निव्स्की और शुभांशु शुक्ला की आज स्पेस स्टेशन से वापसी होने वाली थी, जो अब नहीं होगी। Axiom-4 की टीम की वापसी में अभी 3-4 दिन की देरी होगी। यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ESA) ने संकेत देते हुए कहा कि 14 जुलाई से पहले Axiom-4 की टीम की पृथ्वी पर वापसी नहीं हो सकती है। हालांकि इसरो की तरफ से Axiom-4 टीम की वापसी को लेकर अभी तक जानकारी नहीं दी गई है।

---विज्ञापन---

14 जुलाई से पहले वापसी संभव नहीं

यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने एक मीडिया एडवायजरी जारी कर कहा कि ESA प्रोजेक्ट के तहत Axiom-4 मिशन में शामिल यूरोप के स्लावोज उज्नान्स्की-विश्निएव्स्की की वापसी 14 जुलाई से पहले संभव नहीं है। इस बयान में कोट करके कहा गया कि Axiom-4 टीम की वापसी को लेकर अभी तक कोई तारीख तय नहीं हुई है। इसके साथ ही बताया गया कि उनकी वापसी ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के अनडॉकिंग पर निर्भर करती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: साउथ कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति Eun Sook Yeol फिर अरेस्ट, सियोल कोर्ट ने इसलिए जारी किया वारंट

क्या है Axiom-4 मिशन

बता दें कि 25 जून को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से Axiom-4 की टीम अंतरिक्ष के लिए रवाना हुई थी। 28 घंटे के लंबे सफर के बाद 26 जून को Axiom-4 की टीम ISS पर पहुंची। इसके बाद 27 जून से Axiom-4 टीम ने स्पेस सेंटर पर अपना काम शुरू किया। इस दौरान Axiom-4 टीम ने 31 देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए 60 एक्सपेरिमेंट किये। इसमें 12 एक्सपेरिमेंट इसरो और नासा सहयोग के थे। इसमें 7 इसरो के प्रयोग और 5 नासा के प्रयोग शामिल हैं।

First published on: Jul 10, 2025 11:31 AM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola