---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

ताइवान में चीन ने की घुसपैठ, इसके पहले भी चीनी जहाज कर चुके हैं कोशिश

Taiwan and China Tension: चीन भारत में कई बार घुसपैठ करने की कोशिश तो कर ही चुका है, लेकिन इस बार उसने घुसपैठ के लिए अलग देश को चुना है। ताइवान में चीन के घुसने की कोशिश की गई है, जोकि नई नहीं है, पहले भी इस तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं।

---विज्ञापन---

Taiwan and China Tension: ताइवान की तरफ से चीनी विमान और जहाजों के डिटेक्ट होने की जानकारी सामने आई है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि ‘फ्राइडे सुबह 6 बजे PLA विमानों और 9 PLAN जहाजों को देखा गया है।’ आगे बताया गया कि ‘इनमें से एक ताइवान के उत्तरी ADIZ में पहुंच गया। ताइवान अब स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा को लेकर ताइवान अब ज्यादा चौकन्ना हो गया है।

नजर रख रही मिनिस्ट्री

एक दिन पहले भी चीन ने ताइवान में घुसने की कोशिश कर चुका है। इसके बाद से ही ताइवान स्थिति पर नजर रख रखे हुए है। आज 1 विमान और 9 जहाज देखे गए हैं। वहीं, क्योंकि बीते दिन भी चीन के 7 PLAN जहाज और 12 विमान देखे गए थे। हालांकि, आज घुसपैठ में चीन ताइवान के उत्तरी ADIZ में घुस गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वो इसके बाद से ही लगातार नजर रखी जा रही है। हमने स्थिति को देखते हुए हर तरह की कार्रवाई भी की है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में पहचान पत्र देखकर 9 लोगों की हत्या, लाहौर जा रही बस में सवार थे सभी यात्री

---विज्ञापन---

कई दिनों से लगातार हो रही कोशिश 

इसके पहले 9 जुलाई को भी ताइवान ने चीनी घुसपैठ की जानकारी दी थी। ताइवान में पिछले 3 दिनों से लगातार चीन घुसने की कोशिश कर रहा है। 9 जुलाई की सुबह 6 बजे भी चीन (UTC+8) तक ताइवान के करीबी क्षेत्रों में 31 उड़ानें देखे जाने की सूचना मिली थी। इसमें से 24 उड़ानों ने ताइवान की सीमा को पार किया था, जो उत्तरी, मध्य और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में अंदर पहुंच गए थे।

---विज्ञापन---

बता दें कि पिछले साल चीन की घुसपैठ के बढ़ते मामलों को देखते हुए ताइवान ने बॉर्डर पर अपनी मिसाइल तैनात की थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दौरान चीन ने ताइवान में घुसकर मॉक ड्रिल भी की थी।

ये भी पढ़ें: 120 मौतें, भयंकर तबाही, टूटा 50 साल का रिकॉर्ड, टेक्सास में विनाशकारी बाढ़ से कैसे हैं हालात?

First published on: Jul 11, 2025 09:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola