Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘पाकिस्तान के नूर खान बेस का सीमेंट तो सूखने देते’, पहले भारत अब तालिबान ने बनाया निशाना

पाकिस्तान के सबसे महत्वपूर्ण नूर खान एयरबेस की हालत इस समय बहुत खराब हो गई है. सोशल मीडिया पर लोग मजाक उड़ा रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन हमले के बाद अभी सीमेंट भी सूखा नहीं था कि अफगानों ने फिर खोद दिया. वहीं, इस समय इसका मजाक इसलिए भी बन रहा है क्योंकि मई 2025 में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर सटीक हमले किए थे. उस समय नूर खान एयरबेस को भी निशाना बनाया था. भारत के हमले में नूर खान एयरबेस को काफी नुकसान हुआ था.

Author
Written By: Versha Singh Updated: Mar 2, 2026 11:24

पाकिस्तान के सबसे महत्वपूर्ण नूर खान एयरबेस की हालत इस समय बहुत खराब हो गई है. सोशल मीडिया पर लोग मजाक उड़ा रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर में इंडियन हमले के बाद अभी सीमेंट भी सूखा नहीं था कि अफगानों ने फिर खोद दिया. वहीं, इस समय इसका मजाक इसलिए भी बन रहा है क्योंकि मई 2025 में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर सटीक हमले किए थे. उस समय नूर खान एयरबेस को भी निशाना बनाया था. भारत के हमले में नूर खान एयरबेस को काफी नुकसान हुआ था.

पाकिस्तान की सेना दिन रात मेहनत करके उसे ठीक कर रही थी, लेकिन अब मार्च 2026 में अफगानिस्तान की तालिबान सेना ने अचानक हवाई हमला कर दिया. अफगान रक्षा मंत्रालय ने साफ कहा कि यह हमला पाकिस्तान के हाल के हवाई हमलों का जवाब था.

---विज्ञापन---

जिसके बाद नूर खान बेस की मरम्मत अधूरी रह गई और उसकी हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो गई. आम पाकिस्तान नागरिक भी डर रहे हैं कि उनकी सेना अब कितने दिनों तक टिक पाएगी.

नूर खान एयरबेस रावलपिंडी शहर के पास स्थित है. यह पाकिस्तान एयर फोर्स का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण बेस माना जाता है. यहां कमांड सेंटर, फाइटर जेट्स, ट्रांसपोर्ट प्लेन और कई गोला-बारूद के गोदाम हैं. 2 मार्च 2026 को अफगान एयर फोर्स ने सटीक हवाई हमले किए.

---विज्ञापन---

अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पायलटों ने बिना किसी गलती के निशाना साधा. इस हमले में बेस के कई हिस्से पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने रात भर विस्फोटों की तेज आवाजें सुनीं. पाकिस्तान की तरफ से अभी तक पूरा नुकसान बताना बाकी है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिनमें धुआं और आग साफ तौर पर दिख रही है.

First published on: Mar 02, 2026 11:24 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.