Kam Air Flight 904 Crash

सबसे भीषण बर्फीले तूफान में फंसा अफगान‍िस्‍तान का प्‍लेन, उड़ान भरते ही हुआ गायब, 105 की मौत

Kam Air Flight 904 Crash Anniversary: क्रू मेंबर्स समेत 105 लोगों को हवाई जहाज ने उड़ान भरी और लापता हो गया, जिसका मलबा 5 दिन पहाड़ की चोटी पर मिला, जानिए कैसे हुआ था हादसा?

Kam Air Flight 904 Crash Anniversary: 11 हजार फीट की ऊंचाई, चैपेरी पर्वत की चोटी और बर्फीला तूफान, हवाई जहाज ऐसे चपेट में आया कि उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में क्रू मेंबर्स समेत सभी 105 लोग मारे गए। 97 यात्री थे और 8 क्रू मेंबर्स थे।

विज्ञापन

आज से 19 साल पहले 3 फरवरी 2005 को यह हादसा अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 20 मील दूर हुआ, जो इतिहास का सबसे घातक हवाई हादसा रहा। हेलिकॉप्टर बचाव अभियान दल ने जहाज के सेंसरों से मलबे वाली जगह की पुष्टि की और हादसास्थल तक पहुंचे।

विज्ञापन

वहीं गुरिल्ला लड़ाकों पर हेलिकॉप्टर पर हमला करने के आरोप लगे, जिन्हें तालिबान नेता मुल्ला दादुल्ला ने सिरे से नकार दिया और हादसे पर दुख व्यक्त किया।

विज्ञापन

चैपेरी पर्वत पर मिला जहाज का मलबा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 3 फरवरी 2005 को अफगानिस्तान में 5 साल का सबसे भीषण बर्फ़ीला तूफ़ान आया, जिसकी चपेट में आने से हवाई जहाज का संपर्क टूट गया। काम एयरलाइंस की फ्लाइट 904 ने एयर बोइंग 737-200 में हेरात एयरफील्ड से काबुल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए घरेलू उड़ान भरी थी, लेकिन स्थानीय समयानुसार शाम के करीब 4 बजे हवाई जहाज काबुल के पास लापता हो गया।

काबुल के हवाई यातायात नियंत्रण अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (ISAF) और अफगान नेशनल आर्मी (ANA) ने जहाज की तलाश शुरू की, लेकिन खराब मौसम में बचाव अभियान में दिक्कत आई। आखिरी लोकेशन ट्रेस करके बचाव अभियान चैपेरी पर्वत पर पहुंचा तो जहाज का मलबा मिला।

विज्ञापन

बर्फ में कई फीट नीचे दबा था जहाज

2 डच अपाचे हेलिकॉप्टरों ने 4 फरवरी की सुबह करीब साढ़े 9:30 बजे पहाड़ की चोटी पर विमान का पिछला हिस्सा देखा, लेकिन हादसास्थल तक पहुंचने में बचाव दल को 4 दिन लग गए। अफगानिस्तान सरकार ने एक 5 सदस्यीय टीम को पहाड़ के शिखर पर उतारने के आदेश दिए।

विज्ञापन

कमर तक गहरी बर्फ को पार करते हुए बचाव दल साइट पर पहुंचा, लेकिन वहां कोई मानव अवशेष नहीं मिले, बल्कि जहाज का मलबा बिखरा हुआ मिला। जहाज ऊपर से लगभग 50 फीट (15 मीटर) नीचे पहाड़ की चोटी के पास पूर्व की ओर बढ़ते हुए रिज लाइन से टकराया। जहाज के आगे का हिस्सा टुकड़ों में बंट गया था और बर्फ में दब गया था। जहाज नीचे की ओर धंसा था। ऊपर सिर्फ पिछला हिस्सा दिख रहा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ