बिजली ठप, बुलेट ट्रेन के पहिए थमे; जापान में 5.9 की तीव्रता वाला भूकंप आया, सुनामी का खतरा मंडराया

Japan Earthquake Tremors Video: जापान में आज सुबह 2 बार भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए। भूकंप आने के वीडियो भी सामने आए हैं, जिन्हें देखकर किसी भी सांसें सूख जाएं। वहीं आज आया भूकंप उतना ही तीव्र था, जितना एक तेज भूकंप एक जनवरी की सुबह आया था।

Earthquake Tremors

प्रतीकात्मक तस्वीर

Japan Ishikawa Earthquake Earthquake Tremors: जापान की धरती आज भूकंप के जोरदार झटकों से हिल गई। देश के इशिकावा प्रांत में आज सुबह भारतीय समयानुसार भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर करीब 5.6 मापी गई। 2 बार भूकंप आया। 5 मिनट बाद ही 4.8 की तीव्रता के झटके लगे, लेकिन भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में दहशत फैल गई। वे अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने इमारतों को हिलते देखा, जिसके वीडियो सामने आए।

पूरे प्रांत में बिजली गुल हो गई। बुलेट ट्रेनों के पहिए थम गए। हालांकि भूकंप आने से समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं, लेकिन सुनामी आने का अलर्ट नहीं है। सरकार ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। समुद्री किनारों से दूर जाने की अपील की है। जापान के पूर्वी रेलवे जोन ने होकुरिकु शिंकानसेन और जोएत्सु शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाओं को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, जमीन के अंदर 10 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र मिला है।

6 महीने में तीसरी बार आया भूकंप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह इशिकावा प्रान्त के वाजिमा, सुजु, नोटो, नानाओ, अनामिज़ु शहर, निगाटा शहर में भूकंप के सबसे तेज झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि बुलेट ट्रेनें अब दौड़ रही हैं, लेकिन भूकंप के झटके लगते ही इमरजेंसी लागू करके ट्रेनें जहां थीं, वहीं रोक दी गई थीं।

बता दें कि गत एक अप्रैल को जापान में रिक्टर स्केल पर 6.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। इससे पहले एक जनवरी 2024 को साल की शुरुआत की भी जापान में भूकंप से हुई थी। नोटो प्रायद्वीप में करीब 7.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसके कारण 200 से ज्यादा लोग मारे गए थे। कई इमारतें ढह गई थीं और लोगों को घर खाली करके सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ