हंसते-खेलते गए थे, 13 बाराती लाश बनकर लौटे; MP के राजगढ़ में एक्सीडेंट? घायल ने सुनाई आंखोंदेखी

Tractor Trolly Accident: हंसते-खेलते सज धज कर सभी बारात में जा रहे थे कि खुशियां एक झटके में मातम में बदल गईं। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 13 बारातियों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। आइए जानते हैं कि हादसे कैसे, कहां और क्यों हुआ?

MP Rajgarh Tractor Trolly Accident

घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करते लोग।

MP Rajgarh Tractor Trolly Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर टॉली पलटने से 13 बारातियों की मौत हो गई है। 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। मृतकों में 4 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। बाराती ट्रैक्टर ट्रॉली में राजस्थान के झालावाड़ जिले के गांव मोतीपूरा से राजगढ़ जिले के गांव कमालपुर में आए थे। रास्ते में पीपलोदी के पास हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन

एक झटके में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। राहगीरों ने बचाव अभियान चलाते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे से घायलों को निकाला और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते ही SP आदित्य मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की प्राथमिक जांच में हादसे की वजह सामने आई है। घायलों ने भी हादसे की आंखोंदेखी सुनाई। आइए जानते हैं कि हादसा कैसे और क्यों हुआ‌?

विज्ञापन

ड्राइवर नशे में था, बैलेंस बिगड़ने से पलटी ट्रॉली

हादसे में घायल महिला ममता ने बताया कि रात करीब 9 बजे की बात है। ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 60 लोग सवार थे। ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। म्यूजिक की आवाज काफी तेज थी। वह नशे में गाने पर झूम रहा था कि अचानक बैलेंस बिगड़ गया। उसे संभल कर ट्रैक्टर चलाने को बारातियों ने कहा था, लेकिन वह मस्ती में था। बैलेंस संभाल नहीं पाया।

विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क से उतरकर पलट गई। ट्रॉली पूरी तरह से उल्टी गई थी और चारों पहिए ऊपर की ओर हो गए थे। लोग नीचे दब गए, जिन्हें लोगों ने निकालने की कोशिश की, लेकिन ट्रॉली सीधी करने के लिए JCB बुलानी पड़ी। किसी की ट्रांग पर, किसी की बाजू पर चोट लगी। ज्यादातर लोगों के सिर फूटे हैं। हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति ने जताया हादसे पर शोक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे की जानकारी मिलते ही राज्य मंत्री नारायण सिंह, कलेक्टर हर्ष दीक्षित घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी हादसे पर शोक जताया और घायलों को हरंसभव सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मध्य प्रदेश पुलिस के साथ-साथ राजस्थान पुलिस ने भी हादसे की जांच करने का ऐलान किया है। वहीं हादसे का पता चलते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट करके मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ