हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Israel Hamas War: हमास आतंकियों ने बच्चों को जलाकर मार डाला, दांतों की फोटो शेयर कर इजराइल ने लगाया आरोप

Israel Hamas News: मंगलवार को इजराइल ने गाजा के शरणार्थी कैंप जबालिया पर बमबारी की। इसमें हमास कमांडर इब्राहिम बियारी समेत 50 फिलिस्तिनियों की मौत हो गई।

विज्ञापन

Israel Hamas Conflict: इजराइल और हमास के बीच युद्ध में भीषण तबाही मची है। हर दिन युद्धग्रस्त इलाके से दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच इजराइल ने आज कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जो आपको झकझोर कर रख देगी। ये तस्वीरें बयां करती हैं कि कैसे इस युद्ध में निर्दोषों की जान जा रही है। ये तस्वीरें यह बताने के लिए काफी हैं कि युद्ध की बर्बरता से किस तरह बच्चे भी नहीं बच पाते। इजराइल ने एक्स पर ये तस्वीरें शेयर की हैं और दावा किया है कि हमास ने बच्चों को जलाकर मार दिया।

इजराइल ने कहा है कि बिअरी में हमास के आतंकियों ने बच्चों को टॉर्चर किया। इजराइल ने यह भी लिखा की हमास आतंकियों द्वारा बच्चों के अंगों को अलग-अलग करके जलाकर उनकी हत्या की गई। तस्वीरें शेयर करके इजराइल ने लिखा है, बिअरी में जान गंवाने वाले बच्चों के अवशेष, उनके दांत मलबे के अंदर दबे मिले।

ये भी पढ़ें-दुश्मन के दांत खट्टे कर देगी भारत की तैयारी, दुनिया के कुछ ही देशों के पास है ऐसी क्षमता

क्या लिखा है इजराइल ने एक्स पर

बच्चों के हड्डियों और दांतों के साथ 4 फोटो शेयर करते हुए इजराइल ने एक्स पर लिखा परेशान करने वाली सामग्री। बिअरी के मारे गए बच्चों में से बस इतना ही बचा है। हमास के आतंकवादियों ने उन्हें प्रताड़ित किया, टुकड़े-टुकड़े कर दिए और फिर जलाकर मार डाला। पुरातत्वविदों को उनके दांत खोजने के लिए मलबे को छानना पड़ा। यह हमास है।

7 अक्टूबर को इजराइल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध को आज 26 दिन हो गए। इसमें अभी तक 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें इजराइल के करीब 1400 लोग मारे गए हैं। युद्ध हर दिन और भयानकर रूप लेता जा रहा है। इजराइल गाजा में हमास के ठिकानों पर लगातार बमबारी कर रहा है। जंग की वजह से गाजा में मानवीय संकट पैदा हो गया है। आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को इजराइल ने गाजा के सबसे बड़े शरणार्थी कैंप जबालिया पर बमबारी की। इसमें हमास के कमांडर इब्राहिम बियारी समेत करीब 50 फिलिस्तिनियों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-भूटान ने की 1.5 लाख आवारा कुत्तों की नसबंदी, ऐसा करने वाला दुनिया में बना पहला देश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें