---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

इजरायल-हमास वार के बीच क्यों चर्चा में यह 2 लड़कियां? गुजरात से खास कनेक्शन

Israel Hamas War Gujarat Connection Junagarh Girls: हमास ने इजरायल पर 7 अक्टूबर को धावा बोल दिया था। इसके बाद से ही इजरायली की सेना और एयरफोर्स गाजा पट्टी को तबाह करने में जुटी है।

---विज्ञापन---

Israel Hamas War Gujarat Connection Junagarh Girls: हमास ने इजरायल पर 7 अक्टूबर को धावा बोल दिया था। इसके बाद से ही इजरायली की सेना और एयरफोर्स गाजा पट्टी को तबाह करने में जुटी है। अब तक दोनों ओर के करीब 3 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच 2 गुजराती लड़कियों की काफी चर्चा हो रही है। इन दोनों लड़कियों ने हमास के खिलाफ युद्ध में हथियार उठा लिया है। दोनों लड़कियां गुजरात के जूनागढ़ से हैं। एक का नाम नित्शा और दूसरी का नाम तृषा है।

कई युद्धों में लड़ चुकी जंग

कई साल पहले दोनों के पिता जीवाभाई मुलियासिया और सवदासभाई मुलियासिया जूनागढ़ से इजरायल चले गए थे। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई है। दोनों मनावदार के कोठाडी गांव के रहने वाले हैं। इजरायल जाने के बाद दोनों के पिता ने इजरायली नागरिकता हासिल कर ली थी। युद्ध के बीच उन्होंने बताया कि दोनों बेटियों ने अपने कर्तव्यों का पालन किया है। उन्होंने बताया कि 18 साल से ज्यादा उम्र्र के सभी नागरिकों के लिए इजरायल की कंप्लसरी सैन्य सर्विस के तहत डिफेंस फोर्स में भर्ती हो गई।

---विज्ञापन---

इजरायल में बसे कोठाड़ी गांव के कई गुजराती

मुलियासिया ने बताया कि इजरायल की शिक्षा प्रणाली वहां के बच्चों में नेतृत्व क्षमता के गुण विकसित करती है। उन्होंने बताया कि नित्शा पिछले 2 सालों से लेबनान, सीरिया और मिश्र की सीमाओं पर तैनात रह चुकी है। फिलहाल वे दोनों विदेश में हैं। बता दें कि इजरायल में बड़ी संख्या में गुजराती निवास करते हैं। इजरायल में एक नियम है कि पुरुषों और महिलाओं को 2-3 साल तक सेना में सर्विस देना अनिवार्य है। गुजरात के कोठड़ी गांव के कई लोग पिछले 30 सालों से इजरायल में रह रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 12, 2023 02:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola