---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Israel-Hamas Conflict: ऑपरेशन अजय शुरू, कल सुबह भारत पहुंचेगी 230 इंडियंस की पहली फ्लाइट

Operation Ajay India Israel-Hamas Conflict: भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाने वाली पहली उड़ान आज रात तेल अवीव के लिए रवाना होगी।

---विज्ञापन---

Operation Ajay India Israel-Hamas Conflict: इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू चुका है। भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस लाने वाली पहली उड़ान आज रात तेल अवीव के लिए रवाना होगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची के अनुसार, भारतीय नागरिकों का पहला जत्था कल सुबह भारत पहुंचने की उम्मीद है। प्रवक्ता के अनुसार, लगभग 18,000 भारतीय नागरिक इजरायल में हैं। भारत सरकार अपने सभी नागरिकों को वापस लाने की दिशा में काम करेगी।

---विज्ञापन---

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पहली उड़ान से लगभग 230 यात्रियों के वापस आने की उम्मीद है। फिलहाल, भारत सरकार भारतीय वायुसेना की मदद से इनकार नहीं कर रही है। भारतीय नागरिकों को घर वापस लाने के लिए चार्टर फ्लाइट का इस्तेमाल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: क्या भारत-कनाडा के बीच US में हुई सीक्रेट मीटिंग? विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

क्या है ऑपरेशन अजय?

ऑपरेशन अजय इजराइल में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत का विशेष अभियान है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कल रात इसका ऐलान किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि फिलिस्तीन पर भारत की नीति वही रहेगी। भारत चाहता है कि वह इजरायल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अस्तित्व में रहे। हम सीधी बातचीत पर जोर देते रहेंगे। इसके अलावा, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों पक्षों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करना चाहिए। बता दें कि इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध में अब तक करीब 2 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें करीब 1100 इजरायली और 900 फिलिस्तीनी नागरिक शामिल हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 12, 2023 07:02 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola