क्या भारत-कनाडा के बीच US में हुई सीक्रेट मीटिंग? विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने तोड़ी चुप्पी

S Jaishankar Mélanie Joly Meeting: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ डाली।

MEA Spokesperson Arindam Bagchi India Canada Secret Meeting

MEA Spokesperson Arindam Bagchi India Canada Secret Meeting

विज्ञापन

S Jaishankar Mélanie Joly Meeting: भारत-कनाडा के बीच चल रहे राजनयिक गतिरोध के बीच एक रिपोर्ट में सामने आया है कि दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच अमेरिका में एक सीक्रेट मीटिंग हुई। इस मीटिंग को संबंध सुधारने की कवायद भी कहा जा रहा है। अब तक इस रिपोर्ट पर किसी भी देश का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था, लेकिन अब भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ डाली।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जोली के बीच किसी मीटिंग के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा- “हम विभिन्न स्तरों पर कनाडाई लोगों के साथ संपर्क में हैं।” उन्होंने आगे कहा- ”हम अपनी राजनयिक उपस्थिति में समानता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

विज्ञापन

आतंकवाद के मुद्दे पर अरिंदम बागची ने कहा- “अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करना एक सार्वभौमिक दायित्व है। आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में खतरे से लड़ना भी एक वैश्विक जिम्मेदारी भी है।”

इस मौके पर प्रवक्ता ने इजरायल में हमास हमले में घायल हुई केरल की महिला पर कहा- “हम उस मामले से अवगत हैं। वह अस्पताल में हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। हमने अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं सुनी है।” क्या भारत इस युद्ध में इजरायल को अपने समर्थन सहित हथियार भी देगा? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमें अभी तक इस बारे में रिक्वेस्ट नहीं मिली है। फिलहाल हम इस तरह की कोई मदद नहीं कर रहे हैं। हमारा फोकस अभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी पर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ