News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Israel Seeks Help From China : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चीन से इजराइली बंधक नोआ अर्गमानी (Noa Argamani) की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए मदद करने की अपील की है। नोआ की मां कैंसर से पीड़ित हैं और चीन की पूर्व नागरिक हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार इसे लेकर नेतन्याहू ने चीन के राजदूत काइ रन के माध्यम से चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इस मामले में दखल देने के लिए कहा है। इस रिपोर्ट में पढ़िए आखिर यह मामला क्या है।
नेतन्याहू ने चीन के राजदूत से राष्ट्रपति शी जिनपिंग को यह संदेश देने के लिए कहा कि मैं निजी तौर पर उनसे अनुरोध करता हूं कि वह इस मामले में खुद दखल दें क्योंकि यह केस प्रोटोकॉल्स और नियमों से परे एक लड़की (नोआ अर्गमान) और उसकी चीनी मां से जुड़ा हुआ है।
The abduction of Noa Argamani became one of the most distressing images of the October 7 atrocities.
Her mother, Chinese citizen Liora, is terminally ill and is desperate to see her daughter one final time.
Bring Noa home. Bring them all home. https://t.co/e2BAVzL4us
— Eytan Halon 🎗️ (@eytanhalon) December 27, 2023
नोआ अर्गमान (26) के बारे में पहले माना जा रहा था कि उसे हमास के आतंकियों ने बंदी बनाया था। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उसके अपहरण के पीछे फिलस्तीनी नागरिकों का हाथ हो सकता है।
माना जा रहा है कि ये फिलस्तीनी नागरिक हमास के आतंकियों के पीछे-पीछे इजराइल में आए होंगे। नोआ का अपहरण सात अक्टूबर को इजराइल में हो रहे नोवा म्यूजिक फेस्टिवल से हुआ था।
इसका एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें कुछ लोगों को उसे जबरन मोटरसाइकिल पर ले जाते हुए देखा गया था और नोआ मदद की गुहार लगा रही थी। इस दौरान इन लोगों को नोआ के बॉयफ्रेंस एविनाटर को बांधते हुए भी देखा गया था।
अब एक रिपोर्ट में कहा गया है कि टेक्स्ट मैसेजेस, फोन रिकॉर्ड्स, सैटेलाइट तस्वीरों और इंटरव्यूज को देखते हुए ऐसा लगता है कि नोआ का अपहरण करने वाले फिलस्तीनी नागरिक थे।
यह इस बात का कारण हो सकता है कि पिछले महीने युद्ध विराम के दौरान हमास ने जिन महिलाओं और बच्चों को छोड़ा था उनमें नोआ का नाम नहीं था। यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि शायद हमास को पता ही न हो कि नोआ अभी कहां है।

Noa Argamani with her mother
बता दें कि हमास ने इजराइल के खिलाफ जंग का आगाज इसी म्यूजिक फेस्टिवल पर हमले के साथ किया था जिसमें नोआ समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। नोआ ने सुबह 8.10 बजे अपनी एक दोस्त को मैसेज किया था। इसमें उसने पार्किंग लॉट में होने और वहां से न निकल पाने की बात कही थी।
उसकी दोस्त ने इसके जवाब में उससे छिपने की और स्थिति के बारे में बताने के लिए कहा था। इसके दो घंटे से भी ज्यादा समय के बाद नोवा में अपने पास कार न होने की बात कही थी। इसके बाद नोआ अर्गमानी से किसी का कोई संपर्क नहीं हुआ है।
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।